फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मतदान के बाद लोगों को भेंट किए पौधे

Sun, 06 Oct 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में मतदाताओं को पौधे भेंट करते जिला वन अ​धिकारी राजेश वत्स।
विज्ञापन
भिवानी। मतदान के दिन चुनाव के रंग निराले नजर आए। भिवानी विधानसभा के बूथ नंबर 39 व 40 पर ग्रीन बूथ ने लोकतंत्र के पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यहां पर मतदान के बाद मतदाताओं को ग्रीन बूथ पर फलदार, छायादार व औषधीय पौधे भेंट किए गए। इस दौरान मतदाताओं ने कहा कि आज लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमने वोट दिया है। अब घर आंगन में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे। भिवानी के जिला वन अधिकारी डाॅ. राजेश वत्स ने बताया कि चुनाव आयोग की पहल पर ग्रीन बूथ का निर्माण किया गया। मतदान के बाद मतदाताओं को वन विभाग की टीम पौधे वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। वन विभाग के रेंज ऑफिसर दीपक यादव ने बताया कि मतदान के बाद मतदाताओं को पौधों का वितरण करना निर्वाचन आयोग की सकारात्मक पहल है। जिसे मतदाताओं द्वारा सराहा जा रहा है।
विज्ञापन

-
हर घंटे जिले में मतदान की स्थिति
ये है भिवानी जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में हर घंटे मतदान की स्थिति
जिला भिवानी- हर घंटे मतदान की प्रतिशत
सुबह नौ बजे- 9.3
सुबह दस बजे- 12.7
सुबह 11 बजजे- 23.0
सुबह 12 बजे- 26.9
दोपहर 1 बजे- 32.5
दोपहर 2 बजे- 42.9
दोपहर 3 बजे- 45.2
शाम चार बजे- 52.7
शाम पांच बजे- 55.9
शाम छह बजे- 69.8
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें