फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देवसर चुंगी पर तीन माह से पाइप लीकेज, सप्लाई के दौरान सड़क पर व्यर्थ में बह रहा स्वच्छ जल

Fri, 18 Oct 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
देवसर चुंगी  रोड पर जमा पानी से गुजरते वाहन। 
विज्ञापन
भिवानी। देवसर चुंगी चौक के समीप पाइप लाइन लीकेज की वजह से रोजाना सप्लाई के दौरान हजारों लीटर स्वच्छ जल व्यर्थ में ही सड़क पर बह रहा है। ये सिलसिला पिछले तीन माह से चल रहा है, लेकिन विभाग ने इस तरह ध्यान नहीं दिया है। सड़क पर काफी दूर तक पानी फैल रहा है। इससे आसपास के दुकानदार भी परेशानी झेल रहे हैं। हालांकि पाइप लाइन लीकेज की शिकायत विभाग को काफी बार की जा चुकी हैं, मगर समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

देवसर चुंगी के स्थानीय दुकानदार मोहित, कर्मबीर, महावीर, रामप्रसाद ने बताया कि पिछले तीन माह से पाइप लाइन लीक है। इस दौरान रोजाना ही शाम को सप्लाई शुरू होते ही पानी सड़क पर बहना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से आसपास के दुकानदार भी दिक्कतें झेलते हैं वहीं वाहन भी इसी पानी के अंदर से होकर गुजरते हैं।
पानी लीकेज की वजह से देवसर चुंगी क्षेत्र की सड़क भी खस्ताहाल हो गई हैं, क्योंकि पानी के संपर्क में आने से सड़क के अंदर भी काफी गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें वाहन हिचकोले खा रहे हैं। वहीं संबंधित विभागीय अधिकारी भी व्यर्थ में बह रहे पानी का इंतजाम करने के लिए अभी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इस क्षेत्र में पानी की लाइनें काफी पुरानी हैं, जिनके अंदर लीकेज की दिक्त आ रही है। संवाद
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार मोहित ने बताया कि यह पानी की पाइप पिछले तीन-चार महीना से टूटी हुई है जब भी पानी की सप्लाई तेज होती है बिना बारिश और सीवरेज ओवर फलों के बिना कई घंटे तक पानी बहता रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें