फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पिकअप गाड़ी पेड़ से टकराई, दो भैसों व दो कटड़ों की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बिधनोई बस स्टॉप के नजदीक पेड़ में लगी पिकअप गाड़ी। 
विज्ञापन
बहल। बहल से भिवानी रोड पर बिधनोई गांव के बस अड्डे के नजदीक पशुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर लगने से गाड़ी में भरे पशु सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने से दो भैसों व दो कटड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस व एक कटड़ा घायल हो गए। वहीं, गाड़ी में सवार चालक व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर बिधनोई गांव से युवा मौके पर पहुंचे और घायलों को बहल अस्पताल पहुंचाया। वहीं चिकित्सकों की सलाह लेकर घायल पशुओं का इलाज करवाया। शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे एक पिकअप गाड़ी बहल से भिवानी की तरफ जा रही थी। गाड़ी में तीन भैंस व तीन कटड़ी भर रखी थी। जैसे ही गाड़ी बिधनोई बस अड्डे से करीब एक किमी पहले चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी हिचकोले खाती हुई सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में भरे पशु सड़क पर जा गिरे। गाड़ी टकराने की आवाज युवा क्लब प्रधान रविंद्र कटारिया, रोशनलाल, रमेश श्योराण, वेदपाल, लच्छीराम नंबरदार सहित आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने गाड़ी में सवार चालक व एक अन्य युवक को गाड़ी से बहल अस्पताल भेजा। लोगों ने जब पशुओं को संभाला तो उनमें से दो भैंसों व दो कटड़ियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
लोगों ने फोन पर चिकित्सकों की सलाह लेकर घायल पशुओं का इलाज किया। वहीं, घायल युवकों को बहल अस्पताल में पहुंचाया जहां से उनको भिवानी रेफर कर दिया। घायल जावेद व इंसाफ ने बताया कि वे पशुओं को राजस्थान के तारानगर से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें