फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टायर फटने से हाईवे के डिवाइडर से टकराई पिकअप, सड़क हादसे में नौ घायल

Mon, 07 Aug 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हांसी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सड़क हादसे में घायल।
विज्ञापन
मुंढाल। दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार को पिकअप का अचानक टायर फट गया और गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें सवार नौ लोगों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए हांसी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार नागरिक अस्पताल भेजा गया। सड़क हादसे में घायल सभी भिवानी जिले के गांव सुरपुरा के निवासी हैं। वहीं सड़क हादसे के बाद मुंढाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव मुंढाल के पास चलती पिकअप का अचानक टायर फट गया। इस हादसे में 45 वर्षीय मायावती, 40 वर्षीय नीलम, 50 वर्षीय बिमल, 60 वर्षीय सूरत सिंह, 65 वर्षीय चांद राम, 65 वर्षीय मंदरूप, 55 वर्षीय कमलेश, 50 वर्षीय कमला, 50 वर्षीय शीला को चोटें आई हैं। सभी घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इस दौरान घायलों ने बताया कि सड़क पर चलते हुए गाड़ी का टायर फटने से उनकी गाड़ी हाईवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। गाड़ी पलटते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। मददगार लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया, सूचना मिलते ही मुंढाल पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंच गई व एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भेजा गया। हांसी नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर हिसार रेफर कर दिया।
मुंढ़ाल पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने बताया कि सभी घायल भिवानी के गांव सूरपुरा खुर्द के रहने वाले हैं। पिकअप में एक ही परिवार की महिलाओं सहित 13 लोग सवार थे। ये सभी गांव सिघंवा में अपने रिश्तेदार की मृत्यु के होने पर शोक सभा में जा रहे थे। जब पिकअप मुंढाल ओवरब्रिज पार करके कुछ दूर हाईवे पर पहुंची तो अचानक टायर फट गया। हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने बताया कि टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें