फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फिजिशियन की ओपीडी खाली, दो बाल रोग विशेषज्ञ भी छुट्टी पर, कैसे मिलेगा बेहतर इलाज

Thu, 29 Feb 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ओपीडी के बहार मरीजों की जमा भीड़।
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह लड़खड़ा रहीं हैं। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को फिजिशयन का कक्ष खाली रहा। वहीं, दो बाल रोग विशेषज्ञ भी छुट्टी पर थीं जबकि पहले से ही ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं। ओपीडी में मरीजों की तादाद रोजाना बढ़ रही है। ऐसे में उपचार की आस में ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग यहां आते हैं, जिन्हें बिना चेकअप के ही उन्हें लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष कई घंटों तक खाली रहे। बाहर मरीजों की भीड़ भी जुटी। बाहर तैनात कर्मचारी ने उन्हें बताया कि सुबह से दोनों फिजिशियन नहीं आए हैं जबकि बाल रोग की ओपीडी में एक महिला चिकित्सक डॉ. रीटा सिसोदिया लंबे अवकाश पर हैं जबकि दूसरी बाल रोग विशेषज्ञ भी दो दिन से छुट्टी पर हैं। इसलिए प्रशिक्षु ही कक्ष में बैठकर बाल रोगियों की जांच कर रहे हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में भी दोपहर को वरिष्ठ चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं थे, इस वजह से भी मरीजों की काफी भीड़ वहां जुटी रही।


मौसम बदलने के साथ बढ़ी ओपीडी में उमस, सांस लेने में भी हो रही परेशानी
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया था लेकिन मौसम में बदलाव के साथ ओपीडी में करीब 1,150 से 1,200 मरीजों की भीड़ जुटने से गलियारे में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। ऐसे में जबरदस्त उमस से भी दम घुट रहा है। कई मरीज तो फर्श पर ही पसर जाते हैं। प्रतीक्षा कक्ष में भी उमस की वजह से मरीजों की बेचैनी बढ़ने लगती है। हालांकि चिकित्सकों के कमरों के अंदर एसी लगे हैं, जबकि कमरों के बाहर गलियारे में पंखे तक नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

-
जिला सामान्य अस्पताल में कुछ अर्से पहले ही औचक निरीक्षण किया गया था, फिर से अस्पताल की व्यवस्थाएं जांची जाएगी। जिन कमियों के संबंध में कर्मचारियों को जल्द दूर करने की हिदायत दी थी, उन पर अब फिर से संज्ञान लेंगे। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें