फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑनलाइन गाड़ी खरीदने के नाम पर की शारीरिक शिक्षक से 1.38 लाख रुपये की ठगी

Tue, 07 May 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ऑनलाइन गाड़ी खरीदने के नाम पर शारीरिक शिक्षक से 1.38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह रिवासा गांव के स्कूल में बतौर पीटीआई तैनात है। उसने फेसबुक पर मारुति वेगन आर गाड़ी की बिक्री का विज्ञापन देखा था। उसे वह गाड़ी ठीक लगी तो उसने बात की। गाड़ी की कीमत 75,000 रुपये बताई गई थी। जिसका ट्रांसपोर्ट खर्च 8,123 रुपये भी दे दिया। इसके बाद फोन पर दस्तावेज मंगवाए तो आरोपियों ने झांसा दिया कि अगली सुबह गाड़ी उसके पास पहुंच जाएगी। आरोपी ने 36,400 रुपये मांगे। ये राशि भी उन्हें दे दी। इसके बाद 20,000 और फिर 16,400 रुपये खाते में डाले। इसी तरह 36,400 रुपये भी डाले गए। इसके बाद उसकी पेमेंट लेट होने का हवाला देकर 28,650 रुपये मांगे गए। इस तरह से आरोपियों ने उससे 1,38,473 रुपये की राशि धोखाधड़ी से बैंक खातों में डलवा ली और उसे गाड़ी भी नहीं मिली। साइबर क्राइम पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें