फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलअंडर पास महापंचायत का धरने पर की जनसंगठनों ने नारेबाजी

Fri, 09 Jun 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अपनी मांगोें को लेकर नाजेबाजी करते महापंचायत के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। पिछले आठ दिन से दिनोद रोड हनुमान मंदिर के नजदीक रेलअंडर पास महापंचायत का धरना जारी है। वीरवार को धरने पर विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर मांग के समर्थन में नारेबाजी की। महापंचायत के प्रधान अशोक यादव एवं पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने कहा कि इलाके के लोग दिनोद रोड को नगर परिषद की हद से निकाल पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपे जाने व नवनिर्माण की मांग कर रहे हैं। धरने पर श्रीश्याम बाग सभा के अध्यक्ष राधाकृष्ण चावला, राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्ण सिंह परमार, श्रीदक्ष प्रजापति सभा, दुर्गा कॉलोनी भिवानी ने धरने का समर्थन किया। प्रधान अशोक यादव एवं पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने कहा कि सरकार व प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ क्षेत्रवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाता है तो 60 हजार लोगों की आबादी को सुविधा दिलाने के लिए महापंचायत बड़ा निर्णय लेगी। इस अवसर पर प्रधान अशोक कुमार, पार्षद शिवकुमार गोठवाल, रामशरण ठेकेदार, कप्तान राजेंद्र जांगड़ा, कृष्ण सिंह परमार, बलजीत सिंह गिल, वैध रामसिंह, रमेश मढ्ढू, डा. नवल किशोर, रमेश वर्मा, राजेश धौलिया, राजेश ग्रेवाल, नीरज, ओमप्रकाश डागर, कुणाल, प्रीत सिंह गिल, सोनू शर्मा, शमशेर जांगड़ा, रोशनलाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें