फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गिरिजाघर में जुटे लोग, कैंडल जलाकर मांगी मन्नतें

Mon, 25 Dec 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नया बाजार ​स्थित चर्च में प्रार्थाना सभा में मौजूद लोग । संवाद
विज्ञापन
भिवानी। क्रिसमस का त्योहार परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के नया बाजार स्थित गिरिजाघर में सोमवार सुबह प्रार्थना सभा हुई। इसमें शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने परिवार सहित शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान चर्च के मुख्य पादरी प्रकाश मसीह ने भगवान यीशु मसीह का संदेश दिया। वहीं विश्व शांति की कामना की। प्रकाश मसीह ने कहा कि सभी धर्म ईश्वर से जोड़ते हैं और सभी धर्मों का केवल एक ही मकसद है मानवता। भगवान यीशु मसीह ने मानवता के लिए अपना बलिदान दिया। इस दौरान प्रकाश मसीह ने लोगों से परिवार में आपसी प्यार प्रेम बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी लेने की भी प्रेरणा दी। वहीं बच्चों ने क्रिसमस ट्री को देखकर अपनी मन्नतें मांगीं।
महिलाओं व लोगों ने गिरिजाघर में कैंडल जलाकर मन्नतें मांगी। दिनभर मुख्य चर्च में लोगों का मजमा लगा रहा। प्रार्थना के बाद कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। बैप्टिस्ट चर्च भिवानी के प्रेजिडेंट ईमेल वैल कारपेंटर, सचिव साइमन जोसवा, कोषाध्यक्ष चंद्र सैन ने क्रिसमस का बधाई संदेश दिया और इस दिन को बड़े दिन के रूप में मनाने का आह्वान किया। बच्चों ने भी सांता क्लाज की ड्रेस आए मेहमान से उपहार पाकर में खूब मौज मस्ती की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें