फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: काम छोड़ धरने पर बैठे पटवारी और कानूनगो, भटकते रहे लोग

विज्ञापन
लघु सचिवालय के सामने पे ग्रेड को लेकर धरनास्थल पर नारेबाजी करने पटवारी व कानूनगो। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पटवारी और कानूनगो की तीन दिवसीय काम छोड़ हड़ताल की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल की जानकारी न होने के कारण वे अपना काम छोड़कर कागजी कार्रवाई करवाने के लिए तहसील में पहुंचे जहां पटवारी और कानूनगो के कार्यालय के गेट पर ताला लटका देख उनके चेहरे पर उदासी छा गई। सोमवार को रेलवे रोड स्थित पटवार घर में 150 से 160 लोग काम करवाने के लिए पहुंचे। जिनमें शहर के विभिन्न कॉलोनियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से लोग आए हुए थे। इनमें किसी को आय प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाना था तो कोई अपनी जमाबंदी करवाने आया था। ऐसे में काम पर न होने के कारण उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई फॉर्म में आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है और अब पटवारी हड़ताल पर होने के कारण उनकी कागजी कार्रवाई नहीं हो पाएगी और वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। सोमवार को भिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू और तोशाम तहसील के साथ बहल उपमंडल पर भी काम बंद रहा। जिले भर के करीब 118 पटवारी और 15 कानूनगो हड़ताल पर रहे। जिनकी हड़ताल तीन दिन तक जारी रहेगी। जिले भर में जमीनी दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जमीन की फर्द, जमाबंदी सहित अन्य कार्यों के लिए 1400 से 1500 लोग तहसीलों में पहुंच रहे है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेरे आय प्रमाण पत्र में त्रुटि है जिसे ठीक करवाने के लिए पटवार घर आया था। जिसके गेट पर ताला लटका मिला। फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है और अब पटवारी नहीं होने से काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, न्यू उत्तम नगर।
मेरी जमीन की जमाबंद में कोई गड़बड़ी की हुई है, जिसे ठीक करवाने के लिए पटवारी के पास आया था। जहां कर्मचारियों ने बताया कि पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर है। अब बिना काम करवाएं ही वापस लौटना पड़ेगा।
- अत्तर सिंह, नंदगांव।
लघु सचिवालय के सामने दिया धरना, की नारेबाजी
द रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार से लघु सचिवालय के सामने पटवारी व कानूनगो तीन दिवसीय धरने पर बैठे, जोकि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक रहेगा। सोमवार को जिला प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में कार्य का बहिष्कार कर सदर कानूनगो, नायब सदर कानूनगो, सहित सभी कानूनगो व पटवारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर सरकार से मांग की गई कि पटवारी व कानूनगो के पे ग्रेड बढ़ोतरी के लिए उप मुख्यमंत्री ने एक साल पहले घोषणा की थी, जिसे अब तक लागू नहीं किया। सरकार इसे तुरंत प्रभाव से लागूू करें। जिला उप प्रधान विकास राठी ने बताया कि धरने पर सर्व कर्मचारी संघ, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो एसोसिएशन के निर्देशानुसार वे धरने को अनिश्चितकालीन करने का काम करेंगे। इस अवसर पर रविंद्र शर्मा, सुशील कुमार, दलीप, पूर्ण शर्मा, अशोक, कुलदीप, राजेंद्र, सतबीर, सुखबीर, रमेश, अनिल, नारायण सिंह, जगदीश, सुनील, शैलेंद्र, विक्रांत, सोमबीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें