फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तेज धूप से आंखों में जलन और एलर्जी के बढ़ गए मरीज, विशेषज्ञ दे रहे देखभाल की सलाह

Sat, 08 Jun 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल में मरीज की आंखों की जांच करते डाॅ. हरजीत सिंह। 
विज्ञापन
भिवान। तेज धूप और धूल भरी हवाएं चलने की वजह से आंखों के विकार के रोगी बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में करीब ढाई सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें हर उम्र के लोग हैं। फिलहाल ज्यादातर युवा भी अब आंखों में जलन और एलर्जी की दिक्कतें लेकर चिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं। वहीं ऐसे मौसम में लोगों काे आंखों की विशेष देखभाल की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में तैनात डॉ हरजीत सिंह ने बताया कि अधिक गर्मी और सुर्ख मौसम में आंखों के अंदर जलन होना और एलर्जी का संक्रमण अधिक हो जाता है। इसी के साथ आंखों का रंग लाल होना भी एक नेत्र विकार है। ऐसे में मरीजों को आंखों की देखभाल और तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं। जिन लोगों को आंखों में धूल मिट्टी से एलर्जी हैं वे चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा का इस्तेमाल करें।
वहीं ओपीडी में बुजुर्ग मरीज भी पहुंच रहे हैं, जिन्हें आंखों में पहले से विकार हैं, वे भी अपना नियमित चेकअप कराने आ रहे हैं। इनदिनों आंखों के ऑप्रेशन भी बढ़ गए हैं, क्योंकि ये सही मौसम है।
विज्ञापन

रोजाना ही नेत्र रोग की ओपीडी में करीब ढाई सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज आंखों में जलन और एलर्जी से जुड़े हैं। जिन लोगों को आंखों में कम दिखाई दे रहा है, उनका भी यहां आधुनिक मशीनों से चेकअप कर रहे हैं। आंखों की देखभाल के लिए भी लोगों को सलाह दी जा रही है, ताकि वे मौसम के प्रभाव से आंखों के विकार से बचे रहें।
विज्ञापन

- डॉ. हरजीत सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें