फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज से डबवाली के लिए यात्रियों को मिलेगी नई बस सेवा

Fri, 17 Mar 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज विभाग शुक्रवार से डबवाली के लिए नई बस सेवा शुरू कर देगा। बस का समय सुबह 7:24 निर्धारित किया गया है। यह बस भिवानी से रवाना होकर वाया तोशाम, हिसार व सिरसा होते हुए डबवाली पहुंचेगी। इस नई बस सेवा शुरू होने से सिरसा के लिए जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुबह के समय सिरसा के लिए भिवानी डिपो से सीधी बस सेवा काफी लंबे समय से बंद है। जबकि डबवाली के लिए भिवानी डिपो से कोई सीधी बस सेवा नहीं थी। इसके चलते सिरसा या डबवाली जाने वाले यात्रियों को अन्य डिपो से बस में सवार होना पड़ता था। जबकि सुबह के समय हिसार व सिरसा के लिए ऑफिस व यूनिवर्सिटी में जाने वाले नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए भिवानी डिपो से डबवाली के लिए बस सेवा शुरू की है। इस बस को तोशाम व हिसार जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। भिवानी से वाया तोशाम व हिसार के लिए इसी सप्ताह सुबह सात बजे नई बस सेवा शुरू की गई है। इससे पहले रोडवेज विभाग ने यमुनानगर के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की है। जिला रोडवेज महाप्रबंधक नेत्रपाल खत्री ने बताया कि विभाग लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इससे पहले विभाग ने मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़ व यमुनानगर के लिए बस सेवाएं शुरू की है। इसी कड़ी में डबवाली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें