फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल में आपात विभाग और ओपीडी के लिए पार्किंग की जगह चयनित

Mon, 08 Apr 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में बाहरी वाहनों के प्रवेश से व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ रहीं हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने अब नागरिक अस्पताल में आपात विभाग और ओपीडी एवं वार्डों के लिए अलग पार्किंग निर्धारित कर दी है। इसकी जगह चिह्नित करने के लिए सफेद पट्टी भी लगवाई गई है। वाहनों को निर्धारित जगह पर पार्किंग कराने के लिए दो पालियों में चार-चार कर्मचारी ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग गेट के पास 15 चौपहिया और करीब 50 दोपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित कर दी है। ओपीडी और वार्डों की तरफ डेढ़ सौ चौपहिया और करीब 500 दोपहिया वाहनों के लिए अलग से पार्किंग स्थल बनाया गया है। निर्धारित पार्किंग के अलावा कोई भी व्यक्ति वाहन नहीं खड़ा कर सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हर पाली में चार कर्मचारियों को भी तैनात किया है। जो वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनवाने में सहयोग करेंगे।


बाहरी लोगों के वाहनों पर भी रखी जाएगी पैनी नजर
अस्पताल परिसर में वाहन खड़े कर बाजार में खरीदारी करने वालों पर भी कर्मचारी नजर रखेंगे। ऐसे लोग अब अपना वाहन अस्पताल परिसर के अंदर पार्क नहीं कर पाएंगे। विभाग ने स्टाफ और मरीजों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था कराई है। पार्किंग में वाहन लेकर आने वाले व्यक्ति को यहां आने का कारण बताना होगा।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में आपात विभाग और ओपीडी एवं वार्डों के लिए अलग से वाहन पार्किंग व्यवस्था कराई है। वाहन पार्किंग के लिए जगह को चिह्नित कर दिया है। जहां कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। अन्य जगहों पर वाहन खड़े करने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। - डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें