फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में भी हो रहा सेहत से खिलवाड़, खुले पड़े मैनहोल

Tue, 20 Aug 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल खुद लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। अस्पताल परिसर में सीवर मैनहोल खुले मुंह पड़े हैं, जिनके अंदर मच्छर का लारवा भी पनप रहा है। वार्डों में दाखिल मरीजों को भी मच्छर के डंक का डर सता रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग और आयुष विभाग के आसपास सीवरमैनहोल खुले मुंह पड़े हैं, जिनके अंदर अंधेरे में किसी के गिरकर चोटिल होने का भी डर बना है। वहीं इसके अंदर मच्छर का लारवा भी बड़े स्तर पर पनप रहा है। इससे यहां दाखिल मरीजों की सेहत पर भी डंक का खतरा बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में मच्छर के लारवा को खत्म करने लिए एंटी लारवा एक्टिविटी चला रहा है। वहीं लोगों भी जागरूक कर रहा है, लेकिन खुद कितना जागरूक है। इसकी बानगी अस्पताल परिसर में खुले सीवर मैनहोल के अंदर पनप रहे मच्छर हैं।

जिला नागरिक अस्पताल परिसर में सीवर सफाई के कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं। अगर कोई भी मैनहोल खुला छोड़ते हैं तो इस संबंध में कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बलवान, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें