भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के निजी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र गठन के लिए पांच से 13 जनवरी तक विकल्प खोल दिए हैं। इस दौरान कोई भी निजी स्कूल बोर्ड की शर्तों के आधार पर अपने विद्यालय में परीक्षा केंद्र का गठन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक वार्षिक परीक्षा-2023 के लिए ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय व अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों, गुरुकुलों व विद्यापीठों में परीक्षा केंद्र के गठन के लिए ऑनलाइन आप्शन पांच से 13 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी विद्यालय बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र का ऑप्शन भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा ऑप्शन में पांच ग्रामीण/शहरी परीक्षा केंद्र ऑप्शन भरे जाने हैं और संबंधित विद्यालय मुखिया पांचों परीक्षा केंद्रों की अलग-अलग ऑप्शन निर्धारित तिथि तक भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विद्यालयों द्वारा भरी गई स्टाफ स्टेटमेंट में यदि कोई अध्यापक, प्राध्यापक व प्रधानाचार्य किसी प्रकार के अवकाश (CCL, Medical, Privilege, Earned leave & Any other leave) पर हो या सेवानिवृत्त हो चुके है अथवा स्थानांतरण हो चुके हैं, मोबाइल नंबर में कोई अशुद्धि या अन्य कोई कारण है तो उसे भी 13 जनवरी तक अपडेट करना सुनिश्चित करें।