फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 2 और 3 दिसंबर को होने वाले एचटेट के लिए 10 नवंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
 पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा विद्यालय ​शिक्षाबोर्ड  के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव साथ में है सच
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 2 और 3 दिसंबर को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ हो गए हैं। शिक्षा बोर्ड ने 30 अक्तूबर शाम 6 बजे से 10 नवंबर तक पात्रता परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल को खोल दिया है। अध्यापक पात्रता परीक्षाएं अब की बार सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। इन परीक्षाओं में करीब तीन लाख परीक्षार्थियों के बैठने की संभावना हैं। यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. वीपी यादव एवं बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने सोमवार को बोर्ड परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. वीपी यादव एवं बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि एचटेट को नकल रहित कराने के लिए बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा के दौरान सीसीटीवी, बायोमैट्रिक, जैमर सहित अन्य जरूरी व्यवस्था भी की है। इसके अलावा प्रश्न पत्र पर क्यूआर कोर्ड व हिडन फीचर्स भी अंकित करवाए जाएंगे।
बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. वीपी यादव व बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 लेवल-1 पीआरटी, लेवल-2 टीजीटी व लेवल-3 पीजीटी की परीक्षाएं 2 व 3 दिसंबर को होगी। 2 दिसंबर को लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से अपराह्न साढ़े 4 बजे तक तथा 3 दिसंबर को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से अपराह्न साढ़े 4 बजे तक होगी। बोर्ड अध्यक्ष व बोर्ड सचिव ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे एक हजार रुपये, दो लेवल के लिए 1800 रुपये और तीनों लेवल के लिए 2400 रुपये शुल्क भरना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आरक्षित कैटेगरी के लिए अभ्यार्थियों के लिए फॉर्म की फीस आधी रखी गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, लेवल, विषय के चयन, जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी व गृह राज्य में 11 से 12 नवंबर तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि एचटेट का रिजल्ट अबकी भी बार भी रिकॉर्ड समय दो से तीन सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट के लिए पहली बार चैट बॉक्स की सुविधा मुहैया करवाई गई है, जहां पर परीक्षार्थी एचटेट के फॉर्म भरने से संबंधित किसी भी समस्या को बोर्ड प्रशासन के समक्ष रख सकता है। परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें