फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहर में अब तक बदली एक हजार पुरानी स्ट्रीट लाइटें

Sat, 20 Apr 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट।
विज्ञापन
भिवानी। शहर में स्ट्रीट पोल पर ट्यूबलाइट, सोडियम बल्ब व सीएफएलकी जगह स्ट्रीट एलईडी लाइटें लगाने का काम चल रहा है। अब तक शहर में करीब एक हजार पुरानी स्ट्रीट लाइटें बदली जा चुकी हैं। नगर परिषद के पास करीब साढ़े 16 हजार नई स्ट्रीट एलईडी लाइटें उपलब्ध हैं, जिसमें से एक हजार को बदला जा चुका है। इन नई स्ट्रीट लाइटों की खराब होने पर तीन साल तक वारंटी भी कंपनी की ही रहेगी।
विज्ञापन

शहर के सभी 31 वार्डाें में स्ट्रीट लाइट मेंटनेंस पर सालाना करीब पौने दो करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। नगर परिषद ने मेंटनेंस ठेकेदार के माध्यम से शहर के अंदर पुरानी व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदली कराने का काम शुरू कराया था, जिसके तहत अब तक नगर परिषद की हद में करीब एक हजार नई स्ट्रीट लाइटों को चालू किया जा चुका है। हालांकि नगर परिषद चुनावों के बाद शहर के पूरे स्ट्रीट लाइट सिस्टम को ही नए सिरे से विकसित करने के लिए ऑटोमेटिक पैनल सिस्टम से जोड़ने का काम भी शुरू कराएगा।
इसके लिए नगर परिषद द्वितीय चरण में स्ट्रीट लाइटों के टेंडर कराएगा। इस पर करीब 22 करोड़ का बजट भी खर्च आएगा। इस सिस्टम से शहर के सभी मुख्य मार्ग और चौक चौराहों के अलावा प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक प्वाइंट की स्ट्रीट लाइट को ऑटोमेटिक पैनल सिस्टम से जोड़ा जाएगा। ये लाइटें सांझ ढलते ही जगमगा उठेंगी और सुबह बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य चौराहों व प्रमुख मार्गाें के लिए एक तो वार्डों में तीन टीमें कर रही हैं काम
नगर परिषद ने पुरानी लाइटों को बदलने के साथ-साथ शहर में नई जगहों पर भी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया हुआ है। शहर के मुख्य चौराहों और प्रमुख रास्तों की स्ट्रीट लाइटों के लिए एक तो वार्डों के अंदर स्ट्रीट लाइट बदलने के लिए तीन टीमें लगा रखी हैं। अब तक टीम भगत सिंह चौक, लाला लाजपतराय चौक, तोशाम रेलवे ओवरब्रिज, हांसी रोड रेलवे ओवरब्रिज की सभी पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदल चुके हैं। इसी तरह रोहतक गेट और हांसी गेट पर भी सभी पुरानी स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी।
नगर परिषद शहरी वार्डों के अलावा शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य रास्तों पर स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम चल रहा है। कुछ मुख्य चौराहों की हाई मास्क और स्ट्रीट लाइटें बदली जा चुकी हैं। नगर परिषद की चार टीमें इस कार्य में लगी हैं। प्रत्येक वार्ड के अंदर प्रत्येक स्ट्रीट प्वाइंट की चेकिंग कराई जाएगी। अगर वहां स्ट्रीट लाइट नहीं है तो लगवाई जाएगी, बंद पड़ी है तो उसे चालू कराएंगे। नगर परिषद के पास करीब 17 हजार नई स्ट्रीट लाइटें हैं, इसके अलावा भी सात हजार नई स्ट्रीट लाइटें और मंगवाई जाएंगी। किसी भी इलाके या मुख्य बिंदु को स्ट्रीट लाइट से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें