फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। खानक में पिंजोखरा मोड़ के पास डंपर की चपेट में आने से खानक निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुबेटा निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका मौसा खानक निवासी 45 वर्षीय रामनिवास पिंजोखरा मोड़ के पास खड़े आपस मे बातें कर रहे थे। कुछ ही देर में एक डंपर पत्थरों से भरा हुआ आया, जिसकी गति तेज थी। डंपर चालक ने सीधी टक्कर रामनिवास को मारी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें