भिवानी। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण एक नया मरीज मिला है। इसके बाद जिले में सक्रिय केस का आंकड़ा तीन हो गया है। इनमें से एक केस शहरी और दो केस ग्रामीण क्षेत्र से हैं। मंगलवार को एक भी कोरोना संक्रमित स्वस्थ नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 1880 सैंपल लैब में भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक आएगी। वहीं जिले के 1777 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में नागरिकों को सावधानी रखने की जरूरत है। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और समय पर वैक्सीन का टीकाकरण करवाएं। संवाद