फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बायोमेट्रिक के जरिए धोखाधड़ी कर दंपती के खाते से निकाले एक लाख रुपये

Wed, 01 Mar 2023 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैंक खाते से निकाली गई रकम की ट्रांजेक्सन दिखाते कमल।
विज्ञापन
भिवानी। दंपती ने आधार एनेब्लड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) अथवा बायोमेट्रिक के जरिए उनके खाते से धोखाधड़ी करके करीब एक लाख रुपये निकालने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिछले कुछ समय से बैंक खाता में रुपये जमा करवा रहा था। सोमवार को जब वह रुपये निकलवाने के लिए गया तो खाता में बैलेंस जीरो देख व दंग रह गया। बैंक में कॉपी पूरी करवाने के बाद उसे पता चला कि अज्ञात ने एईपीएस के जरिए विभिन्न ट्रांजेक्शन में 99650 रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित दो दिनों से बैंक व पुलिस के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसका अभी कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

सराय चौपटा निवासी कमल ने बताया कि उसकी जोगीवाला मंदिर के समीप ट्रैक्टर वर्कशॉप की दुकान है। उसका व उसकी पत्नी का घंटाघर स्थित यूको बैंक में ज्वाइंट खाता है। वह अपनी कमाई को बैंक में जमा करवाता रहा। जब उसे रुपये की जरूरत पड़ी तो गत 27 फरवरी को वह बैंक में रुपये लेने गया। लेकिन बैंक कर्मियों ने उसके खाता में बैलेंस जीरो बताया। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने बैंक कर्मियों से खाता से रुपये निकालने के बारे में पूछा तो उसे पता चला कि अज्ञात ने करीब दस-बारह ट्रांजेक्शन के जरिए खाता से 99650 रुपये निकाल लिए। बैंक कॉपी पूरी करने के बाद उसे पता चला कि उसके खाता से नवंबर माह से रुपये निकाले जा रहे हैं। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस व बैंक कर्मियों से रुपये वापस करने व गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें