फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑयल कंटेनर की टक्कर से एक हाथ-पांव हो गए शरीर से अलग

Mon, 14 Aug 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी: गांव प्रेमनगर के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रेमनगर के समीप शनिवार शाम को ऑयल कंटेनर ने बाइक को इतनी जबरदस्ती टक्कर मारी कि बाइक सवार गौरव का एक हाथ और एक पांव शरीर से अलग हो गया। राहगीरों ने ऑयल कंटेनर चालक को रोका और पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल में गौरव के शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके परिजन जितेंद्र के बयान पर आरोपी ऑयल कंटेनर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मृतक का चाचा जितेंद्र ने बताया कि गौरव और पांच भाई-बहन थे। गौरव सबसे छोटा था। उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। शनिवार को वह और उसका बड़ा भाई सौरव अलग-अलग बाइक पर भिवानी से घर का सामान लेकर अपने गांव रामुपूरा आ रहे थे। जब गौरव प्रेमनगर के समीप पहुंचा तो गलत साइड से आ रहे एक ऑयल कंटेनर ने गौरव की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौरव के शरीर के अंग खंडित हो गए। राहगीरों की मदद ऑयल कंटेनर चालक को काबू में किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि चालक दिनोद निवासी है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

रामुपूरा निवासी गौरव की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन जितेंद्र के बयान पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई राकेश, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें