फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सुरक्षा मापदंड व बिना लाइसेंस खाली प्लाट में पटाखा बिक्री करते हुए एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। फैंसी चौक से नया बाजार मार्ग पर दीपावली की रात को एक खाली प्लॉट में बिना सुरक्षा मापदंड व बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। एसडीएम भिवानी व दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से दस कार्टूनों में 173 किलो 600 ग्राम पटाखे बरामद किए। दमकल कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला दमकल कार्यालय के सुनील कुमार व एसडीएम कार्यालय के क्लर्क नवीन कुमार ने सिविल लाइन पुलिस थाना की संयुक्त टीम के साथ सूचना के आधार पर फैंसी चौक से नया बाजार की तरफ एक खाली प्लॉट में छापा मारा। इस दौरान टीम को मौके पर एक व्यक्ति बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से मिक्स पटाखों से भरे दस कार्टून बरामद किए। इनमें सभी का अलग-अलग वजन कराया गया। संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए कार्टून नंबर एक में 17 किलो 480 ग्राम, काटून दो में 22 किलो 700 ग्राम, कार्टून तीन में 10 किलो 300 ग्राम, कार्टून चार में 19 किलो 900 ग्राम, कार्टून पांच में 14 किलो 260 ग्राम वजन मिला। वहीं कार्टून छह में 17 किलो 60 ग्राम, कार्टून सात में नौ किलो 900 ग्राम, कार्टून आठ में 28 किलो, कार्टून नौ में 10 किलो व कार्टून दस में 24 किलो वजन पाया गया। इस तरह से सभी 10 कार्टून का वजन 173 किलो 600 ग्राम वजन पाया गया। सभी पटाखों की खेप को संयुक्त टीम ने अपने कब्जे में लिया वहीं अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने वाले आरोपी कृष्ण के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें