फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने गाड़ी चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गाड़ी बरामद की है। कोंट रोड निवासी संदीप ने औद्योगिक पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि टाटा शोरूम के पास कार डेकोरेशन की दुकान है। 20 जून की शाम को दो लोग उसकी दुकान पर गाड़ी की चॉबी चोरी कर पास में खड़ी गाड़ी को लेकर भाग गए थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। औद्योगिक पुलिस थाना के एएसआई विनोद कुमार की टीम ने एक आरोपी को तिगड़ाना मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पुनीत उर्फ गोलू, निवासी बनियानी कलानौर रोहतक के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गाड़ी बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी पुनीत के साथी को सीआईए प्रथम ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पुनीत को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें