फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने फसल काटने की कंबाइन मशीन छीनने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। लुधियाना निवासी संजीव ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उन्होंने एक फसल काटने की कंबाइन मशीन छह सितंबर 2021 को पटियाला से बेतूल मध्यप्रदेश के लिए भेजी थी, लेकिन सात सितंबर की रात को गांव तिगड़ाना के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी व बाइक सवार कुछ लोगों ने कंबाइन मशीन पिस्टल प्वाइंट पर छीन ली और चालक व परिचालक को मकडोली टोल प्लाजा के आगे रोहतक रोड पर छोड़ कर भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए प्रथम के एएसआई राजेश कुमार ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान संदीप वासी बांटा कैथल के रूप में हुई है। इससे पहले सीआईए इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे कंबाइन मशीन व एक स्कॉर्पियो गाड़ी व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें