फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मंत्रिमंडल की तर्ज पर गांव जूई में किया सरपंच ने पंचों में विभागों का बंटवारा

विज्ञापन
जूई बिचली की महिला सरपंच सुषमा। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव जूई बिचली की महिला सरपंच सुषमा ने अनूठी पहल की है। गांव में सभी कार्य सुचारु रूप से हों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सरपंच सुषमा ने जरूरत व सहायता के लिए जिन विभागों में अधिक कार्य रहते हैं ऐसे विभागों में ग्रामीणों की सहायता के लिए पंचों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन पंचों को नाम दिया गया है गांव का मंत्री।
विज्ञापन

सुषमा का कहना है कि पंचायत भी अपने आप में गांव की सरकार होती है और पंचों को भी जिम्मेदारी का अहसास हो इसके लिए यह कदम उठाया है। गांव में महिलाओं को जागरूक करने से लेकर आंगनबाड़ी में होने वाले कार्यों के अलावा लड़कियों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी महिला पंचों की होगी। इसके अलावा बिजली की खराब लाइन या ट्रांसफार्मर से संबंधित हो या साफ सफाई का कार्य पुरुष पंचों का रहेगा। सुषमा का कहना है कि गांव के लोगों को राजस्व संबंधित कार्यों के लिए सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में पटवारियों के बैठने के लिए विशेष दिन निश्चित किए जाएंगे। इससे कार्य सुचारू तौर पर हो सकें। इसकी जिम्मेदारी भी पंच को दी जाएगी। साफ सफाई से लेकर पेयजल आपूर्ति सही ढंग से हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुषमा ने बताया कि उनकी पंचायत में दस पंच हैं। सभी पंचों के विभागों का बंटवारा मंत्री मंडल की तर्ज पर किया है। यह पहल एक मुहिम है इस बात के लिए कि पंच हो सरपंच अपनी जिम्मेदारी को समझ कर कार्य करें।
ऐसे किया पंचों में विभागों का बंटवारा
सरपंच के अनुसार महिला पंच डाली, सुमन, ज्योति, मंजुबाला गांव में महिला स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी व लड़कियों की शिक्षा संबंधी कार्यों को देखेंगी और सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों से भी तालमेल रखेंगी। इसी तरह से सुरेंद्र सिंह बिजली निगम का कार्य देखेंगे, अमित कृषि, लोकेंद्र पेयजल तो नवीन व सोनू राजस्व के साथ-साथ गांव में किन-किन गलियों का की मरम्मत से लेकर नए निर्माण कार्यों की जानकारी में पंचायत की सहायता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें