फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की सूचना पर लोहारू में परचून और मिठाइयों के दुकानों के शटर हुए बंद, बैंरग लौटी टीम

Fri, 12 Jul 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के सूचना के बाद बंद पड़े लोहारू के बाजार। 
विज्ञापन
लोहारू। इसे खाद्य सुरक्षा विभाग के चिकित्सकों की टीम का खौफ कहें या लोहारू में बेची जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न। शुक्रवार को लोहारू शहर में भिवानी से खाद्य सुरक्षा विभाग के चिकित्सकों की टीम के पहुंचने की सूचना मात्र से मिनटों में लोहारू की 90 फीसदी से अधिक मिठाइयों व परचून की दुकानों के शटर बंद हो गए। एक बारगी तो लोहारू में अचानक हड़ताल जैसा माहौल बन गया। दुकानें बंद हो जाने के बाद चिकित्सकों की टीम को बिना कोई जांच या सैंपलिंग के वापिस बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


भिवानी से लोहारू पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम के चिकित्सक डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि बाजारों में बेची जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर विभाग की टीम द्वारा समय-समय पर सैंपलिंग कार्रवाई की जाती है और बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को ढिगावा और लोहारू के बाजार का दौरा किया था और ढिगावा में एक दुकान से सैंपल भी एकत्रित किए थे। लेकिन लोहारू आने पर देखा तो परचून और मिठाइयों की सभी दुकानों के शटर बंद पड़े थे। इसके कारण बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री के सैंपल नहीं लिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें