फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तालु मुंढाल लिंक मार्ग पर ट्रैक्टर ने दबाई साइड तो अचानक सड़क पर पलट गया दूसरा ट्रैक्टर

विज्ञापन
तालु मुढांल मार्ग पर  ट्रैक्टर पलटने से लगा जाम ।
विज्ञापन
भिवानी। तालु मुंढाल लिंक मार्ग पर सोमवार शाम साढ़े सात बजे अचानक ही एक ट्रैक्टर ने पीछे आ रहे दूसरे ट्रैक्टर की साइड दबा दी। इससे असंतुलित होकर दूसरा ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिस कारण मार्ग पर दोनों तरफ करीब पांच किलाेमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। इसमें रोडवेज की बसों सहित सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। डायल 112 की गाड़ी भी जाम में फंस गई। पुलिस जैसे-तैसे हादसा स्थल तक पहुंची वहीं क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटवाने का काम शुरू कराया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गांव पपोसा का एक किसान महम मिल में गन्ने की ट्राॅली खाली कर वापस लौट रहा था। उसने अपने ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राॅली जोड़ रखी थी। शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसके पीछे ही गांव तालु का किसान जींद से धान की ट्राॅली खाली कर अपने गांव लौट रहा था। आगे दो ट्राॅली जोड़कर लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहे चालक ने अचानक सड़क पर उसकी साइड दबा दी। इससे तालू के किसान का ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद दूसरा चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। ट्रैक्टर और ट्राॅली सड़क पर पलटने से वाहनों का भी दोनों तरफ लंबा जाम लगा। करीब पौना घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटाकर जाम को खुलवाया। इसके बाद ही लोग गंतव्य की ओर बढ़ सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें