फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने भारत नगर और बैंक काॅलोनी में सुनीं समस्याएं

Thu, 18 Apr 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खुला दरबार लगाकर लोगों  की समस्याएं सुनते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को वार्ड 9 के लिए भारत नगर में झाड़ू के गोदाम में और दोपहर बाद वार्ड 10 के लिए बैंक कॉलोनी में आंबेडकर भवन में खुला दरबार लगाया। विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों की पेयजल और सीवरेज से संबंधित समस्याएं सुनीं और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। पेयजल लाइन की लीकेज को तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम के चलते डीसी द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में नागरिकों के समक्ष पेयजल की समस्या नहीं बननी चाहिए। इसके साथ ही जहां भी सीवरेज जाम होने की समस्या आती है तो उसको तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए। बुधवार को वार्ड 9 के लिए भारत नगर में तथा दोपहर बाद वार्ड 10 के लिए बैंक काॅलोनी में खुला दरबार लगाया। इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों की पेयजल आपूर्ति व सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की शिकायतें सुनीं।
पानी की कीमत को समझें नागरिक : कार्यकारी अभियंता

कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा व अन्य अधिकारियों ने नागरिकों से आह्वान किया कि पीने के पानी से कोई भी वाहन न धोएं और न ही पीने के पानी से पशुओं को नहलाएं। पानी की कीमत को समझें। गर्मी के मौसम में पेयजल की खपत बढ़ जाती है। विभाग को हरसंभव प्रयास है कि नागरिकों को समक्ष पेयजल की समस्या न बनें। इस दौरान एसडीओ सूर्यप्रकाश जैन और जेई उमेद सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। लोगों ने अधिकारियों के समक्ष पानी और सीवरेज की शिकायतें रखी। इस दौरान संबंधित वार्ड के एमसी और नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें