भिवानी में लोगों की समस्याएं सुनतीं डीसी मनदीप कौर, एसपी वरुण सिंगला, सीटीएम विपिन कुमार व अन्
भिवानी। डीसी मंदीप कौर ने कहा कि समाधान शिविर में आए आवेदनों पर शिकायत से संबंधित विभागों के अधिकारी त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। डीसी मंदीप कौर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रही थीं।
डीसी ने सोमवार को समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि हर सप्ताह की शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। समाधान शिविरों में आईं शिकायतों की मानिटरिंग संबंधी समीक्षा हर तीसरे दिन वे स्वयं करेंगी। शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर रोज जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 9 से 11 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने समाधान प्रकोष्ठ का गठन करके आमजन की शिकायतें दूर करने का नायाब तरीका निकाला है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर अपनी समस्या का शीघ्र समाधान मिल रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, सीटीएम विपिन कुमार भी मौजूद रहे।