फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेढ़ दशक से किरोड़ीमल मंदिर के बाहर स्थायी खोखे लगे कब्जाधारियों को कोर्ट के आदेश पर हटाया

Fri, 22 Sep 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 16 से 20 तक
विज्ञापन

डेढ़ दशक से किरोड़ीमल मंदिर के बाहर स्थायी खोखे लगे कब्जाधारियों को कोर्ट के आदेश पर हटाया

- ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ नगर परिषद ने कराया सड़क से अतिक्रमण को खाली

- नगर परिषद अधिकारियों ने कराई वीडियोग्राफी, दुकानदारों ने रोजगार छीनने पर जताया रोष

- किरोड़ीमल मंदिर के आगे अवैध रूप से कॉस्मेटिक्स की लगी थी रेहड़ी और खोखे

- जेसीबी से सामान जब्त किए जाने के दौरान भी दुकानदारों के साथ हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी

भिवानी। डेढ़ दशक से बिचला बाजार स्थित किरोड़ीमल मंदिर के बाहर से करीब 40 रेहड़ियों और खोखों को कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है। नगर परिषद ने कास्मेटिक्स का सामान बिक्री वालों के अवैध कब्जों को हटवाया है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार और भारी पुलिस बल के साथ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव अपने अमले के साथ शुक्रवार सुबह किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र में पहुंचे। जहां करीब डेढ़ दशक से फुटपाथ पर किए गए अवैध कॉस्मेटिक्स की रेहड़ियों और खोखों को हटा दिया। नगर परिषद की जेसीबी ने खोखों को देखते ही देखते यहां से उखाड़ दिया। इस दौरान दुकानदारों की भी कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने रोजगार छीनने पर प्रशासन व सरकार के खिलाफ भी रोष जताया। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई और पूरी फुटपाथ को साफ करा डाला।
विज्ञापन


पहले भी नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर यहां से रेहड़ी चालकों को कई बार खदेड़ा, मगर अमला आगे बढ़ते ही फिर से ये यहां काबिज हो जाते थे। किरोड़ीमल मंदिर रखरखाव करने वाली कमेटी ने भी मंदिर के आगे की फुटपाथ पर स्थायी तौर पर किए गए कब्जों को हटवाने के लिए हाई कोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भिवानी के नायब तहसीलदार आलमगीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसकी अगुवाई में शुक्रवार सुबह अतिक्रमण हटावाने के लिए नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंचा।
इस दौरान शहर थाना पुलिस प्रभारी विद्यानंद सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जैसे ही जेसीबी ने खोखे हटाने शुरू किए तो दुकानदारों ने प्रशासन के सामने रोते बिलखते रोजगार नहीं छीनने की भी गुहार लगाई। मगर नगर परिषद कर्मचारियों ने एक के बाद एक रेहड़ी व खोखों को वहां से हटवा दिया। टीम को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। मगर कोर्ट के आदेशों के आगे किसी की एक नहीं चली।

-



दुकानदार बोले, नगर परिषद में हैं रजिस्टर्ड, काम के लिए लोन भी लिया

दुकानदारों ने बताया कि वे स्ट्रीट वेंडर के तौर पर अधिकांश रेहड़ी वाले और खोखा धारक नगर परिषद के पास रजिस्टर्ड हैं और वे नियमित रूप से इसकी फीस का भी भुगतान करते आ रहे हैं। नगर परिषद से कई रेहड़ीवालों ने दस हजार रुपये का लोन भी लिया हुआ है। बावजूद इसके नगर परिषद ने एक झटके में ही न केवल उनका रोजगार बल्कि पूरी जीवन की रोजी रोटी ही उजाड़ दी है। कई दुकानदारों के लिए तो घर चलाने के साथ उनकी दवा का खर्च भी इसी से चलता था। वहीं दुकानदारों ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को गरीब हटाओ कार्रवाई करार दे डाला।


मैंने बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर यहां से अतिक्रमण को हटवाया है। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई है। फुटपाथ और मंदिर के आसपास के पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है।

- आलमगीर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार, भिवानी।

-
नगर परिषद ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की मौजूदगी में फुटपाथ से अतिक्रमण को खाली करा दिया है। सभी दुकानदारों और रेहड़ी चालकों से भी फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं किए जाने के संबंध में सख्त हिदायतें दी हैं, नगर परिषद का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


-अभय सिंह यादव कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद भिवानी।


सभी दुकानदारों और रेहड़ी चालकों के अलावा वाहन चालकों को भी सख्त हिदायतें हैं कि बाजार में पीली पट्टी से बाहर कोई भी अतिक्रमण न करें। पीली पट्टी से बाहर वाहन खड़ा करने पर उसका ट्रैफिक चालान किया जाएगा। बाजार की फुटपाथ से अतिक्रमण नगर परिषद के साथ मिलकर हटवाया गया है। आगे भी ये अभियान जारी रखा जाएगा।

-विद्यानंद, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें