फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब निगम में बढ़ेंगे शहरी और ग्रामीण फीडर, ढांचागत बिजली सुविधा के लिए सर्कल स्टोर में पहुंचा सामान

Wed, 17 Jul 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब निगम में शहरी और ग्रामीण फीडरों का दायरा बढ़ेगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने सर्कल के स्टोर में नए उपकरण पहुंचे हैं। इसमें नए बिजली ट्रांसफार्मर और वेक्यूम सर्किट ब्रेकर शामिल हैं। निगम के स्टोर में करीब 44 नए फीडरों को अस्तित्व में जाए जाने का सामान है, जिससे नए फीडरों का जल्द काम शुरू किया जा सकता है। हालांकि पहले से ही शहर में कई बड़े फीडरों से अलग फीडर बनाए जा चुके हैं, जिससे इलेवन केवी फीडरों का लोड कम हुआ है।
विज्ञापन

भिवानी के सर्कल स्टोर में सात वेक्यूम सर्किट ब्रेकर पहुंचे हैं। जबकि 32 वैक्यूम सर्किट ब्रेकर पहले से ही मौजूद थे। वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) का काम फीडर की पॉवर को कंट्रोल करना है। निगम कोई भी नया बिजली फीडर बनाती है तो पावर सब स्टेशन पर उस फीडर के लिए अलग से वीसीबी लगाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर उस फीडर की बिजली को चालू और बंद किया जा सके।
इतना ही नहीं निगम के स्टोर में 120 नए बिजली ट्रांसफार्मर भी पहुंचे हैं। 23 केवीए क्षमता के ये नए ट्रांसफार्मर जरूरत के हिसाब से लगाए जाएंगे। इससे पहले 100 केवीए और 200 केवीए के ट्रांसफार्मर भी पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं। पिछले माह तेज अंधड़ और आंधी में निगम के करीब 725 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर नष्ट या खराब हो गए थे। निगम को भी बैठे बिठाए लाखों का नुकसान हुआ था। इनकी जगह नए ट्रांसफार्मर केंद्रीय स्टोर से भेजे गए हैं, जिन्हें बदला जा रहा है। हालांकि कई पुराने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत भी कराई गई है, जिन्हें जरूरत के हिसाब से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम मुख्यालय के केंद्रीय स्टोर से सर्कल स्टोर में नई वैक्यूम सर्किट ब्रेकर भेजे गए हैं। इसके अलावा नए बिजली ट्रांसफार्मर भी स्टोर में आ चुके हैं। स्टोर में बिजली उपकरणों की स्थिति संतोषजनक है। नए फीडरों का विस्तार किया जाना है। इसके लिए निगम मुख्यालय से ये सामान भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-सुनीलदत्त, कनिष्ठ अभियंता, इंचार्ज सर्कल स्टोर, बिजली निगम भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें