फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब प्रत्येक शनिवार को होगी लारवा की तलाश

Mon, 16 Sep 2024 07:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के नागरिक अस्पताल में ​स्थित ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर खडे़ मरीज।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में डेंगू के आठ मरीज मिल चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे चिंतित स्वास्थ्य विभाग अब प्रत्येक शनिवार को लारवा संभावित इलाकों में सघन जांच मुहिम चलाएगा जबकि सप्ताह के हर रविवार को सूखा दिवस मनाकर लोगों को अपने आसपास पानी का ठहराव न होने देने, कूलर और पानी की टंकी की सफाई के प्रति भी जागरूक करेगा।
विज्ञापन

जिले में बारिश के बाद और मौसम में बदलाव की वजह से मच्छर का लारवा तेजी से फैल रहा है। मच्छर के लिए इस समय अनुकूल समय बना है, क्योंकि उसे 15 डिग्री से 35 डिग्री तक का तापमान पसंद है। ऐसे में मच्छर के तेजी से फैलने की वजह से डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक शनिवार को उन इलाकों में सभी टीमों के साथ संयुक्त रूप से जांच कर मच्छर के लारवा का खात्मा करने, बुखार पीड़ित मरीजों की पहचान और जांच कर उनका उपचार करा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रविवार को सूखा दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को घरों के अंदर ही पानी ठहराव न होने देने, फ्रिज, कूलर की सफाई करने सहित छत पर पड़े कबाड़ में लारवा की जांच करने की तरकीब भी बताई जा रही है।
विज्ञापन


हर रविवार को सूखा दिवस मनाया जा रहा है ताकि लोग अपने घर और आसपास के माहौल में पानी का ठहराव न होने दें। कूलर की टंकी और फ्रिज की पीछे की ट्रे की सफाई करें। आसपास खुला कबाड़ पड़ा है तो उसे भी हटवाएं क्योंकि इसके अंदर भी मच्छर का लारवा पनप सकता है। शनिवार को लारवा संभावित इलाकों में भी जांच की जा रही है। विभाग डेंगू के मामलों पर अंकुश लगाने और ग्राम पंचायतों, शहर में पार्षदों की सहायता से समय रहते फॉगिंग कराने की कोशिश भी कर रहा है। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें