फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब डाक विभाग मात्र 25 रुपये में घर पहुंचाएगा तिरंगा, डाक विभाग के पास पहुंची दस हजार झंडों की खेप

Wed, 09 Aug 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डाकघर में तिरंगा दिखाते हुए सहायक अधीक्षक देवेंद्र रंगा व अन्य कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। अब डाक विभाग मात्र 25 रुपये में आपके घर डाकिये के माध्यम से तिरंगा झंडा पहुंचाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर डाक विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत करीब दस हजार तिरंगे झंडों की खेप मंगवाई है। ये तिरंगे भिवानी मंडल के अंतर्गत आने वाले 225 डाक घरों में भेजे जाएंगे। इसके बाद कोई भी व्यक्ति इन झंडों को नजदीकी डाकघर से ले सकेगा। वहीं ऑनलाइन भी डाक से तिरंगा झंडा मंगवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

भिवानी डाक मंडल कार्यालय के सहायक डाक अधीक्षक देवेंद्र रंगा ने बताया कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत करीब दस हजार तिरंगे झंडे मंगवाए थे। इनका वितरण भी इसी तरह किया गया था। स्वतंत्रता दिवस पर भी अंबाला सर्कल मंडल से भिवानी डाक मंडल में दस हजार तिरंगे झंडे भेजे हैं। प्रत्येक झंडे की कीमत 25 रुपये रखी गई है। ये झंडे डाकघर से भी मैनुअल खरीदे जा सकते हैं, जबकि ऑनलाइन डाक से भी डाकिये द्वारा घर बैठे मंगवाए जा सकते हैं। इन झंडों की खेप को डिमांड के अनुसार भिवानी सर्कल के तहत आने वाले सभी 225 डाकघरों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें