फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब तुलाई का खेल, प्रशासन फेल

Thu, 16 May 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
धर्मकांटा पर तुलाई के इंतजार में खड़ा ट्रैक्टर।
विज्ञापन
भिवानी। अब तुलाई के नाम पर भी धर्मकांटा पर वसूली का नया खेल शुरू हो गया है। मामला खरीद एजेंसी के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा है, मगर कार्रवाई के नाम पर केवल चुप्पी है। ढुलाई ठेकेदारों ने लिखित में शिकायत देकर सीधे-सीधे धर्मकांटा संचालकों पर सरकारी गाड़ियों में गेहूं और सरसों तुलाई पर तुलाई के पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। अगर इस मामले में जांच होती है तो इसकी आंच अधिकारियों तक भी पहुंचेगी।
विज्ञापन

गड़बड़ी धर्मकांटा पर तुलाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गाड़ियों से सरकारी अनाज चोरी भी हो रही है, इसी तरह का मामला खरक मंडी में भी पकड़ में आ चुका है। वहीं धर्मकांटा संचालक का कहना है कि उसका पहले का भुगतान भी अटका है। वहीं मंडियों में भी अभी करीब छह लाख क्विंटल सरसों की उठान नहीं हुई है, जिसकी वजह से किसानों का भुगतान भी लटक गया है।
मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद बंद हो चुकी है। मगर अभी एक पखवाड़े बाद भी उठान नहीं हो पाई है। मंडियों से ढुलाई कराने वाले ठेकेदारों के ट्रकों का सरकार की ओर से निर्धारित धर्म कांटा पर वजन कराया जा रहा है। इस वजन के लिए सरकार की ओर से ही धर्मकांटा संचालकों को भुगतान भी होता है, मगर यहां ढुलाई ठेकेदारों का आरोप है कि गाड़ी चालकों से ही धर्मकांटा पर वजन का पैसा वसूला जा रहा है। इसको लेकर ढुलाई ठेकेदारों ने बाकायदा हरियाणा वेयर हाउस के जिला प्रबंधक को भी शिकायत दी है। बावजूद इसके धर्मकांटा पर गाड़ी चालकों से तुलाई के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी सहित अन्य ग्रामीण मंडियों में अभी करीब छह लाख क्विंटल से अधिक सरसों उठान के बगैर पड़ी है। वहीं गेहूं का भी उठान मंडियों से कराया जा रहा है। भिवानी की चारामंडी और अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की दर्जनों गाड़ियों को रोजाना भरकर गोदामों में भेजने से पहले उनकी धर्मकांटा पर वजन कराया जा रहा है।

मेरे संज्ञान में नहीं आया है कोई मामला : गुरु प्रसाद
हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के भिवानी मंडी में खरीद का जिम्मा संभाल रहे गुरु प्रसाद का कहना है कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। मैं इस संबंध में ढुलाई ठेकेदारों से बात करूंगा। उच्चाधिकारियों को कोई लिखित शिकायत दी है तो उसकी भी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
सरकार से भुगतान के बावजूद वसूल रहे हर गाड़ी की तुलाई पर पैसा
ढुलाई ठेकेदार कालू का आरोप है कि मंडियों से उठान के दौरान गाड़ियों की तुलाई के लिए निर्धारित धर्मकांटा संचालकों को भुगतान सरकार की तरफ से किया जाता है। लेकिन बावजूद इसके प्रत्येक गाड़ी की तुलाई पर चालकों से ही वजन का पैसा वसूला जा रहा है। हमने इस संबंध में हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के जिला प्रबंधक को भी लिखित में शिकायत दी है। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पिछले साल भी मैंने विभाग को काफी कम रेट की कोटेशन दी थी, लेकिन अधिकारियों ने मिलीभगत कर ऊंचे रेट पर धर्मकांटा निर्धारित कर दिया। इसकी मैंने लोकायुक्त में शिकायत दी थी और एसडीएम ने भी जांच की थी। बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। मेरा पीछे का भुगतान भी अटका है। इस बार इस बार मुझसे किसी अधिकारी ने कोई कोटेशन नहीं मांगी। मेरे कांटे पर कोई भी सरकारी गाड़ी अगर तुलाई के लिए आएगी तो उससे नकद भुगतान ही कराया जाएगा। इसलिए मैं सरकारी गाड़ियों की तुलाई पर नकद भुगतान करा रहा हूं।
- कैलाश यादव, संचालक बालाजी धर्मकांटा लोहारू रोड भिवानी।
सरकारी खरीद में गेहूं और सरसों की तुलाई के लिए धर्मकांटे अधिकृत किए गए हैं। जिन पर डीसी रेट के हिसाब से गाड़ियों की वजन भुगतान प्रशासन द्वारा किया जाता है। भिवानी मंडी में हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन की खरीद हुई हैं, इसलिए यहां पर उनका माल ही उठान किया जा रहा है।
विज्ञापन

-संदीप पूनिया जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें