फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब अमृत योजना के पहले चरण की अधूरी सीवरेज और पेयजल परियोजनाओं को विभाग जल्द करेगा पूरा

Fri, 05 May 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब अमृत योजना पहले चरण की अधूरी पड़ी सीवरेज और पेयजल परियोजनाओं को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल्द पूरा कराएगा। इसके सर्वेक्षण का काम भी जून के प्रथम सप्ताह में आरंभ होगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मुख्यालय ने सर्वेक्षण एजेंसी भी निर्धारित कर दी है। जो जल्द ही शहर के 31 वार्डों के अलावा अधिकृत कॉलोनियों में सीवर और पेयजल लाइन डालने के काम का सर्वेक्षण कराएगी।
विज्ञापन

सर्वे के बाद चार दशक पुरानी ठप सीवरलाइनें को बदला जाएगा। वहीं पूरी तरह डैमेज सीवर का भी स्थायी समाधान होगा। इतना ही नहीं शहर में जगह-जगह लीकेज हो रही पेयजल लाइनों से भी निजात दिलाने के लिए नए सिरे से पाइपलाइन डाली जाएगी। सर्वे के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी इन लाइनों का एस्टीमेट तैयार करेंगे। जिस पर सरकार से बजट मांगा जाएगा।
शहरी दायरे के 31 वार्डों में अमृत योजना के दूसरे चरण का काम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कराएगा। पहले चरण का काम नगर परिषद ने प्राइवेट एजेंसी से कराया था। जिस पर करीब सवा सौ करोड़ का बजट भी लगा। लेकिन कई जगह बरसाती पानी की निकासी के पाइप डाले तो मगर एसटीपी नहीं बना। कहीं पर पेयजल लाइन का काम अधूरा ही छोड़ दिया। यही हाल सीवरलाइन का भी है। इसकी कनेक्टिविटी तक नहीं हुई। हालांकि जहां नई पेयजल लाइन डाली वहां पर पुरानी पेयजल लाइन को भी चालू ही छोड़ दिया। इसकी वजह से इलाके के लोगों को सुविधाएं मिलने के बजाय परेशानी बनी रही। कुछ अधूरे काम भी रह गए, अब उन्हें दूसरे चरण के अमृत योजना में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में अब भी नहीं है मूलभूत सुविधाएं
शहरी वार्ड के उत्तम नगर, डाबर कॉलोनी, टिब्बा बस्ती, बैंक कॉलोनी फेज तीन, देवनगर कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, नेताजी नगर, शास्त्री नगर, सूर्या नगर, न्यू डिफेंस कॉलोनी के कुछ हिस्सों में अभी भी सीवर और पेयजल लाइनों का काम बाकी है। इन कॉलोनियों में सर्वेक्षण के दौरान सीवर और पाइप लाइन की लंबाई और उसकी गहराई का खाका तैयार होगा। उसी हिसाब से इन कॉलोनियों में डाली जाने वाली लाइनों पर काम शुरू होगा।
पानी के प्रेशर से लीक हो रही हैं चार दशक पुरानी लाइनें, बन रही लीकेज का कारण
शहर में करीब चार दशक पुरानी पेयजल लाइनें भी पानी के प्रेशर से लीक हो रही हैं। जो अब लीकेज की मुख्य वजह बन चुकी है। शहरी पेयजल शाखा ने शहर के कई हिस्सों में लीकेज ठीक करने का काम भी शुरू किया है, मगर न तो लीकेज मिल रही है न लीकेज का स्थायी समाधान हो पा रहा है। लीक हो रही लाइनों को अब बदली करने के लिए भी विभाग कदम उठाएगा, जिससे लीकेज की संभावनाएं ही खत्म हो पाएंगी।
अमृत द्वितीय चरण के लिए सर्वे का काम जून के प्रथम सप्ताह में आरंभ हो जाएगा। शहर के 31 वार्डों के अलावा हाल ही में अधिकृत की गई कॉलोनियों में भी सीवर और पेयजल लाइनें डाली जाएंगी। सर्वे के बाद ही एस्टीमेट तैयार होगा। जिस पर सरकार से बजट की डिमांड की जाएगी। कंपनी का सर्वे करीब तीन माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें