फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अब अमेरिका और यूरोप की तर्ज पर प्रदेश के विद्यार्थियों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय मानकों की शिक्षा

Tue, 17 Oct 2023 12:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का इंटरनेशनल बैकलॉरिएट बोर्ड स्विट्जरलैंड से एमओयू साइन हुआ है। इंटरनेशनल बैकलॉरिएट बोर्ड स्विट्जरलैंड के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भिवानी बोर्ड मुख्यालय का दौरा किया।  
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित करते हुए अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव और सचिव ज्योति मित्तल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता रखने वाले चुनिंदा विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित शिक्षा का रास्ता साफ हो गया है। दुनिया के 160 देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने वाले इंटरनेशनल बैकलॉरिएट बोर्ड स्विट्जरलैंड से एमओयू होने उपरांत चार सदस्यीय दल सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी पहुंचा। आईबी बोर्ड के पाठ्यक्रम को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने को लेकर मंथन हुआ। अब अमेरिका और यूरोपियन की तर्ज पर हरियाणा के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों की शिक्षा मिलेगी।

विज्ञापन


इंटरनेशनल बैकलॉरिएट बोर्ड के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भिवानी शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को जांचने के लिए दौरा किया। इस दौरान बोर्ड की विभिन्न शाखाओं में जाकर बोर्ड की कार्यप्रणाली व शैक्षणिक कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि इंटरनेशनल बैकलॉरिएट बोर्ड के साथ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में एमओयू को राज्य सरकार की मंजूरी से अंतिम रूप दिया है। इस एमओयू के साइन होने से प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अंतर राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल पाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंक्वायरी व खोज आधारित शिक्षा के साथ डिसीजन मेकिंग व क्रिटिकल लर्निंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदेश के छात्र-छात्राओं को इंटरनेशनल बैकलॉरिएट बोर्ड के माध्यम से मिल पाएगी। इनका क्रियान्वयन प्रदेश के अध्यापकों को प्रशिक्षण देकर किया जाएगा।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि इन कोर्सों को पास करने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के जो छात्र-छात्राएं विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे, उन्हें अलग से कोई टेस्ट भी देने की आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नीदरलैंड के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ बिजनेस के निदेशक मिस्टर हैफ एवं डाॅ. एमी पार्कर डिक्सन व साउथ एशिया इंटरनेशनल बैकलॉरिएट ऑर्गेनाइजेशन के वरिष्ठ प्रबंधक महेश बालकृष्णन ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन प्रणाली, कौशल एवं विकास शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की है। उनके बोर्ड के कोर्स दुनिया के 160 देशों के पांच हजार के लगभग स्कूलों में पढ़ाए जाते हैं। इनमें स्कूल स्तर की ग्लोबल एजुकेशन दी जाती है।

अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भी उनके साथ जुड़ने जा रहा है। उनका उद्देश्य अमेरिका व यूरोप स्तर की बहुआयामी शिक्षा हरियाणा के छात्रों को देना है, ताकि दुनिया को ग्लोबल रूप से जानने वाले नागरिक तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि आईबी बोर्ड 55 वर्षों से अंतर राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने के लिए दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से एमओयू प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अंतर राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिलेगी। इस मौके पर बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल भी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें