फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब मेडिकल कॉलेज में सुधरेगी बिजली आपूर्ति, हॉट लाइन से जोड़ने का काम शुरू

Tue, 10 Sep 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी में 535 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए नए मेडिकल कॉलेज अब पलभर के लिए भी बिजली झपकी नहीं लेगी, क्योंकि इसे सीधे 33 केवी पावर सब स्टेशन के जरिये इलेवन केवी की हॉट लाइन से जोड़ा जाएगा। इसका काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस हॉट लाइन में कोई भी व्यक्ति अपना बिजली कनेक्शन नहीं कर पाएगा। ये बिजली की स्पेशल हॉट लाइन केवल मेडिकल कॉलेज के तीन अलग-अलग खंडों के लिए होगी। जिसका फायदा यह होगा कि मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा सुविधाएं बिजली की वजह से चालू होने के बाद बाधित नहीं होंगी। ये हॉट लाइन मेडिकल कॉलेज के तीन अलग-अलग खंडों तक डाली जाएगी। इसमें मेडिकल कॉलेज, रिहायशी खंड और प्रशासनिक खंड शामिल है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम करीब 2.75 करोड़ की लागत से करीब पांच किलोमीटर दायरे में इलेवन केवी हॉट लाइन डालेगा। इस लाइन में शहरी दायरे में 222 नए बिजली के 11 मीटर लंबाई के पोल भी लगाए जाएंगे। वहीं 30 नए टावर भी खड़े किए जाएंगे। इनके जरिए हांसी रोड पर बने 33 केवी पावर सब स्टेशन से हॉट लाइन को जिला नागरिक अस्पताल परिसर के पास बने मेडिकल कॉलेज के मुख्य खंड को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा तोशाम रोड पर बने मेडिकल कॉलेज के रिहायशी खंड को भी हॉट लाइन से जोड़ दिया जाएगा। जबकि हांसी रोड के मिल्क चिलिंग प्लांट के पास बने प्रशासनिक खंड को भी बिजली की हॉट लाइन से जोड़ा जाएगा। निगम ने ये काम शुरू कर दिया है।
करीब एक माह के अंदर जिला नागरिक अस्पताल के मेडिकल खंड की बिजली आपूर्ति को हॉट लाइन से जोड़ने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। जबकि रिहायशी व प्रशासनिक खंड के कार्य में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। निगम ने लाइनों की मार्किंग के बाद टावर खड़े किए जाने का काम भी शुरू कर दिया है।

जिला नागरिक अस्पताल भी अब नई हॉट लाइन से जुड़ेगा
मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के साथ ही अब जिला नागरिक अस्पताल को भी नई हॉट लाइन से जोड़ा जाएगा। हालांकि सब स्टेशन से जिला नागरिक अस्पताल की हॉट लाइन पहले से ही डाली हुई है, लेकिन ये हॉट लाइन काफी पुरानी हो चुकी है, जिसके अंदर निजी लोगों के बिजली कनेक्शन भी जुड़े हैं, ऐसे मेें ये हॉट लाइन काफी बार बाधित हो जाती है। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज के साथ नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों को भी गर्मी में बिजली जाने का डर नहीं सताएगा। वहीं ऑपरेशन थियेटर और आपातकालीन विभाग में भी चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति की सुविधा रहेगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मेडिकल कॉलेज के तीनों खंडों को हांसी रोड के 33 केवी पावर सब स्टेशन से हॉट लाइन के जरिए जोड़ने का काम शुरू किया है। ये हाॅट लाइन केवल मेडिकल कॉलेज के तीनों खंडों के लिए ही इस्तेमाल की जाएगी। इस पर करीब 2.75 करोड़ का बजट खर्च आएगा। फिलहाल हॉट लाइन के लिए नए बिजली पोल लगाने और टावर खड़े किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। इसे इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। - बिजेंद्र सिंह, निगम महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें