फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को मिलेगा आंखों का बेहतर उपचार, आंखों की जांच की तीन नई मशीनें आईं

Fri, 19 Apr 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में मरीज के आंखों की जांच करते डॉ.हरजीत सिंह। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में अब नेत्र रोग मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आंखों की जांच की तीन नई मशीनें भेजी हैं। इतना ही नहीं हाल ही में सेवानिवृत्त हुए पीएमओ डॉ. एडमिन भी अब ओपीडी में बैठकर नेत्र रोगियों की जांच करेंगे। उनके फिर से ज्वाइन किए जाने से जिला नागरिक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन भी अब प्रभावित नहीं होंगे। दरअसल, नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी से एक चिकित्सक सेवानिवृत्त हो गए हैं, जबकि उनकी जगह अब सेवानिवृत्त पीएमओ डॉ. एडमिन ने कार्य ग्रहण किया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग जांच की ओपीडी में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए तीन नई अत्याधुनिक मशीनें आई हैं। इनमें स्लिट लैंप मशीन जो आंखों की जांच के लिए लेटेस्ट तकनीक की मशीन है, जो मरीजों की जांच करने में कारगर रहेगी। हालांकि अस्पताल में इस श्रेणी की दो मशीनें पहले से ही हैं, अब एक नई मशीन और दी गई है। इससे मरीजों की जांच में सुविधा मिलेगी। इसी तरह ए स्कैन मशीन भी आई है। इस श्रेणी की एक मशीन पहले से ही है, अब ये दो हो गई हैं। इस मशीन से आंखों के नंबर की जांच ऑपरेशन के लिए की जाती है। इसी तरह ऑटो रिफलेक्टर मशीन भी एक नई दी गई है। इस श्रेणी की एक मशीन पहले से ही मौजूद है, अब ये भी दो मशीनें हो गई हैं।

अब फसल कटाई के दौरान बढ़ा आंखों में संक्रमण, बढ़ गए ओपीडी में मरीज
मौसम बदलाव के साथ ही तापमान अचानक बढ़ रहा है। फसल कटाई के सीजन में भी आंखों के संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। रोजाना ओपीडी में करीब डेढ़ सौ मरीज नेत्र विकारों को लेकर पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि फसल कटाई के दौरान आंखों में जलन, आंखों का सुर्ख लाल रंग होना और खुजली होने के लक्षणों से घिरे मरीज नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉ. हरजीत का कहना है कि तेज हवाओं के साथ धूल मिट्टी के कण भी आंखों में पहुंच रहे हैं, जिससे डीड आना और आंखों में कचरा जमा हो जाना भी समस्या बनी है। ऐसे मरीजों को आंखों की उचित देखभाल करनी जरूरी है। आंखों को स्वच्छ पानी से धोएं और जलन या खुजली होने पर चिकित्सक से परामर्श के बाद दवा का प्रयोग करें।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सेवानिवृत्त पीएमओ डॉ. एडमिन ने एक साल के लिए अनुबंध आधार पर नेत्र रोग विशेषज्ञ के तौर पर ओपीडी में अपनी सेवाएं देने के लिए कार्यभार संभाला है। इसी के साथ नागरिक अस्पताल की नेत्र जांच रोग ओपीडी में तीन नई मशीनें भी आई हैं। जिनका इस्तेमाल मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 15 से 20 आंखों के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. दशरथ राव, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें