फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब शहर में 19 हजार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर सालाना खर्च होंगे एक करोड़

विज्ञापन
लोहारू रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से छाया अंधेरा। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। अब शहर के मुख्य चौक-चौराहों, कॉलोनियों और पार्कों में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कभी भी अंधेरा नहीं छाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की तैयारी की है। इसके तहत शहर में 19 हजार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए एक साल में एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर नगर परिषद की ओर से शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को निदेशालय की ओर से स्वीकृति मिलते ही स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटों को ऑटोमेटिक टाइमर पैनल से जोड़ने का कार्य भी शुरू कर दिया है, जिसके तहत शहर की स्ट्रीटों पर नई तार बिछाई जा रही है। ऑटोमेटिक टाइमर पैनल से 100 से लेकर 50 किलोवॉट वाली स्ट्रीट लाइटों को जोड़ जाएगा। इसके बाद लाइटों को बार-बार ऑन-ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शाम को छह बजते ही स्ट्रीट लाइट ऑन हो जाएगी और सूर्य उदय के बाद जब सूर्य का प्रकाश लाइट पर पड़ेगा तो यह ऑफ हो जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को बार-बार लाइट ऑन-ऑफ करने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
सरकुलर व लोहारू रोड सहित कॉलोनियों में छा रहा अंधेरा
नगर परिषद की ओर से शहर में स्ट्रीट लाइट का कार्य वर्ष 2016 में ठेके पर दिया गया था। लेकिन इन दिनों शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है, जिसकी वजह से शाम होते ही शहर में अंधेरा छा जाता है। शहर के सरकुलर रोड, लोहारू रोड, उत्तम नगर, दादरी गेट, बावड़ी गेट, कीर्तिनगर, मुक्तिधाम रोड पर काफी लाइटें खराब हैं। इसकी वजह राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के 19 हजार प्वाइंटों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए सालाना एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव निदेशालय में भेजा है। जहां से स्वीकृति मिलते ही सभी लाइटों को चेकअप करवाया जाएगा और उनमें जो भी दिक्कत मिलती है उसे दुरुस्त करवाया जाएगा। अभी भी जहां कहीं स्ट्रीट लाइट खराब है उसकी सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया जा रहा है। इसके अलावा जहां पर लाइट की अधिक डिमांड आ रही है तो वहां मैं अपने स्तर पर लाइट लगवा रहा हूं।
विज्ञापन

- प्रीति भवानी, चेयरपर्सन, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें