फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब शहर में आठ सार्वजनिक शौचालयों में होगा लग्जरी सुविधाओं का अहसास, चुनाव के बाद चार मोबाइल और आठ तैयार नए टाॅयलेट भी आएंगे

Fri, 03 May 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 कृष्णा कॉलोनी में सब्जी मंडी  के पास बना नए लुक में नजर आया बाथरूम। 
विज्ञापन
भिवानी। अब शहर के अंदर आठ सार्वजनिक शौचालयों के अंदर शहरवासियों को लग्जरी सुविधाओं का अहसास होगा। चुनाव के बाद नगर परिषद की ओर से चार नए मोबाइल और आठ रेडीमेड शौचालय भी खरीद किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर के अंदर रेडीमेड शौचालय लगवाने के लिए जगहों को भी चिह्नित किया है। फिलहाल शहर में पहले से ही 20 जगहों पर रेडीमेड शौचालय स्थापित किए हुए हैं। नगर परिषद ने घंटाघर गुरुद्वारा, कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक और सिटी पुलिस थाना के समीप लग्जरी सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक शौचालयों को शुरू करा दिया है। वहीं घंटाघर चौक पर आधुनिक शौचालय निर्माण भी अंतिम चरण में है। इसके अलावा पांच सार्वजनिक शौचालयों का कायापलट का काम भी तेजी से चल रहा है। इस पर नगर परिषद करीब 30 लाख रुपये का बजट खर्च कर रही है। प्रत्येक शौचालय के जीर्णाेद्धार पर करीब पांच लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
भिवानी शहर की मुख्य जगहों पर नगर परिषद ने सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण काफी साल पहले कराया था, समय के साथ ये शौचालय भी अब बदहाल हो चुके थे। इन्हें नए सिरे से तैयार कराकर इन्हें आधुनिक शौचालय के तौर पर विकसित किया जा रहा है। नगर परिषद शहर के दिनोद गेट, देवसर चुंगी, घंटाघर चौक, नेहरू पार्क के समीप दो शौचालय, बासिया भवन के समीप, कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक, सिटी पुलिस थाना के समीप अत्याधुनिक शौचालय बनाए जाने हैं। इनमें से घंटाघर गुरुद्वारा, कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक, सिटी पुलिस स्टेशन के समीप, घंटाघर मुख्य चौक पर अत्याधुनिक शौचालय बन चुके हैं।
विज्ञापन

इन शौचालयों के अंदर सेंसर युक्त वाशवेशन, अंग्रेजी टायलेट सीट, डॉयर, महिलाओं के लिए सेनेटरी पेड मशीन की सुविधा भी है, जबकि अंदर लाइट की भी व्यवस्था की गई है। इससे की अंदर का नजारा किसी फाइव स्टार होटल के टायलेट जैसा प्रतीत होता है।

सफाई के लिए अलग से ठेकेदार के कर्मचारी किए गए हैं तैनात
अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालयों के अंदर साफ सफाई का नगर परिषद ने अलग से ठेका दिया हुआ है। इन शौचालयों के अंदर ठेकेदार के कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो हर आधा घंटे बाद टायलेट की सफाई कर रहे हैं और अंदर खुशबू के लिए भी कैमिकल की व्यवस्था की गई है। वहीं टायलेट के अंदर किसी तरह की कोई अव्यवस्था या सामान चोरी न हो इसके लिए भी कर्मचारी निगरानी पर रहेंगे।

जल्द आएंगे चार मोबाइल टॉयलेट, आठ रेडीमेड टॉयलेट होंगे खरीद
नगर परिषद लोकसभा चुनावों के बाद शहर के अंदर नई जगहों पर भी सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था कराएगा। इसके लिए चार मोबाइल टाॅयलेट खरीद किए जाएंगे। इसके अलावा करीब आठ रेडीमेड टॉयलेट भी खरीद होंगे। जिन्हें भीड़ भरी जगहों या फिर बाजारों के अंदर स्थापित कराया जाएगा। जहां खास कर महिलाओं के लिए शौचालय की दिक्कतें बनी हैं। शहर में पहले से ही 20 जगहों पर रेडीमेड टॉयलेट रखे हुए हैं। इनकी सफाई का जिम्मा भी ठेकेदार को ही सौंपा हुआ है।
नगर परिषद ने शहर के अंदर चार अत्याधुनिक शौचालयों को चालू कर दिया है, जबकि पांच जगहों पर सार्वजनिक शौचालयों के अंदर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने का काम चल रहा है, जो जल्द पूरा होगा। इन शौचालयों के अंदर सेंसर युक्त उपकरण लगाए गए हैं, जो स्वचालित हैं। आम तौर पर सार्वजनिक शौचालय बदबूदार और बदहाल होते हैं, मगर इन शौचालयों के अंदर पहुंचने पर फाइव स्टार जैसी सुविधाओं का अहसास होता है।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें