फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब सीबीएलयू यूनिवर्सिटी में बनेगी भाषाई लैब

Mon, 25 Sep 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी: गांव प्रेमनगर ​स्थित चौधरी बंसीलाल  विश्वविद्यालय। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय अब नए कैंपस में लगभग पंद्रह लाख के बजट से भाषाई लैब को तैयार करने जा रहा है। सीबीएलयू कैंपस में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए भाषाई लैब को तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को आम बोलचाल के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए अंग्रेजी भाषा से संबंधित प्रशिक्षण लैब में दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैंपस में अधिकतर विद्यार्थी ग्रामीण तबके से आते हैं। जिनमें अधिकतर संख्या छात्राओं की है। ग्रामीण तबके से होने के कारण विद्यार्थी अपनी क्षेत्रीय भाषा का उपयोग करते हैं। लेकिन क्षेत्रीय भाषा के साथ अब विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के भाषाई कौशल और व्यक्तित्व विकास को बेहतर करने में भी मदद मिलेगी।


अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर भाषा की नहीं आएगी विद्यार्थियों को दिक्कत
देश और विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को भाषाई लैब में खास तौर पर तैयार किया जाएगा। इस लैब में विद्यार्थी भाषा के उच्चारण के साथ अपने व्यक्तित्व पर भी खास तौर पर ध्यान देंगे। उन्हें बोलने और बातों के दौरान दूसरों को अपनी बात समझाने का तरीका भी सिखाया जाएगा। जिससे वे लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश में पढ़ाई के दौरान इस भाषा से अपनी स्टडी में दिक्कतें नहीं झेलेंगे।
विज्ञापन





सीबीएलयू कैंपस में भाषाई लैब के लिए लगभग पंद्रह लाख के बजट से लैब को तैयार किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास से संबंधित भाषाई ज्ञान कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर दे दिया गया है। जल्द ही भाषाई लैब के निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रो. राजकुमार मित्तल, कुलपति चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें