फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब त्योहारी सीजन में मिष्ठान भंडारों की मिठाइयों पर नहीं होगा एक्सपायरी डेट का टैग, ग्राहक गुणवत्ता के होंगे खुद जिम्मेदार

Sat, 12 Oct 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दुकान में रखी बिना एक्सपायरी ति​थि की मिठाइयां। 
विज्ञापन
भिवानी। अब त्योहारी सीजन में मिष्ठान भंडारों की मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि का टैग नहीं लगाया जाएगा। क्योंकि सरकार ने मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि के टैग लगाने के आदेश वापस ले लिए हैं, ऐसे में अब ग्राहक खुद अपनी जिम्मेदारी पर ही मिठाइयों की गुणवत्ता परख उनका सेवन कर सेहत का जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम त्योहारी सीजन में लगातार मिष्ठान भंडारों व खाद्य भंडारण के गोदामों व ठिकानों पर लगातार छापा भी मारेगी। अगर किसी जगह पर खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता में किसी तरह की मिलावट पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालक पर एफआईआर और जुर्माना भी ठोका जाएगा।

इस बार दुकानों पर बिकने वाली मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि नहीं होगी। इससे आमजन को मिठाइयां खाने पर सावधानी बरतनी होगी। सरकार की ओर से मिठाइयों से एक्सपायरी तिथि हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा गोदामों और दुकानों से मिठाइयों की सैंपलिंग लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

दरअसल, त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में मिलावटी मावा, मिठाइयों की भरमार रहती है। इसके सेवन से लोगों की सेहत बिगड़ने का भी डर बना रहता है। संबंधित सरकारी विभागों की टीमें भी बड़े पैमाने पर त्योहारों के दौरान नकली मावा व मिलावटी मिठाइयों की खेप बरामद कर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसती है।
पहले मिठाइयों पर उन्हें तैयार करने और उनकी एक्सपायरी तिथि को अंकित करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इन आदेशों पर ज्यादा अमल नहीं हुआ। ऐसे में सरकार ने अब ये आदेश भी वापस ले लिए हैं। जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की सक्रियता को बढ़ा दिया है। हर साल विभाग एक हजार से अधिक सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजता है। जिन सैंपलों की रिपोर्ट फेल आती है उन पर लाखों का जुर्माना और संबंधित थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई जाती है।
त्योहार पर बाजार भी हो रहे गुलजार, नए उत्पादों की भरमार
दिवाली से पहले ही त्योहारी सीजन में बाजार भी गुलजार हो गए हैं। बाजार में नए उत्पादों की भी भरमार है। इससे की ग्राहकों को नए-नए उत्पाद बाजार में देखने को मिल रहे हैं। घरेलू उपयोग के सामान से लेकर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक का सामान भी सज चुका है। दुकानों के आगे सजी स्टॉलों को देखने और खरीदारी के लिए भी बाजार में अब भीड़ जुटने लगी है। शादी विवाह के लिए सामान खरीद करने वाले परिवार भी बाजार में पहुंच रहे हैं, जिसके बाद लोग त्योहार को लेकर खरीददारी करने में जुट जाएंगे।
ई-रिक्शा की वजह से लग रहा शहर के बाजारों में जाम
शहर के भीड़ भरे बाजारों में ई-रिक्शा की वजह से जाम के हालात बन रहे हैं। शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, सराय चौपटा से किरोड़ीमल बाजार, नया बाजार, शिक्षा मार्ग सहित जैन चौक क्षेत्र तक ई-रिक्शा की वजह से दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। ई-रिक्शा के जाम की वजह से बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि ये ई रिक्शा एक दूसरे से इतनी सटकर रेंगते हुए आगे बढ़ती हैं कि पैदल आने-जाने वालों तक को रास्ता नहीं मिलता। हालांकि बड़े वाहनों के लिए यहां सुबह आठ से शाम आठ बजे तक नो एंट्री है। लेकिन शहर के बाजार में करीब 500 से अधिक ई-रिक्शा दिनभर बाजारों में ही घूमती हैं, जो जाम की मुख्य वजह बन रही हैं।
त्योहारी सीजन के दौरान मिष्ठान भंडारों और खाद्य वस्तुओं के भंडारण की जगहों पर नियमित रूप से जांच की जा रही है। इस दौरान मिलावट संभावित खाद्य वस्तुओं के सैंपल भी सरकारी लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मिठाइयों पर निर्माण और उनके एक्सपायर होने की तिथि अंकित करने के आदेश सरकार ने वापस ले लिए हैं। लेकिन दुकानदार मिठाइयों व खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं कर सकते हैं, जांच में अगर मिलावट साबित होती है तो संबंधित पर जुर्माना व एफआईआर का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

- डॉ. पुनीत शर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें