फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोहारू और बहल क्षेत्र में आग पर काबू पाने के लिए भिवानी मुख्यालय से दमकल का नहीं करना पड़ेगा इंतजार

विज्ञापन
हरियाणा अग्निशमन एवम् आपात कालीन सेवाएं कार्यालय में खड़ी गाड़िया। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। अब लोहारू और बहल क्षेत्र के 74 गांवों में आग की घटना पर काबू पाने के लिए भिवानी मुख्यालय से दमकल की गाड़ी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब चंद मिनटों में गाड़ी मौके पर पहुंचेगी। जी हां अब जिला प्रशासन ने लोहारू उपमंडल पर भी दमकल की एक गाड़ी को स्थायी रूप से तैनात कर दिया है। जिस पर छह कर्मचारियों का स्टाफ भी लगाया गया है। इतना ही नहीं दमकल का बेड़ा लोहारू एसडीएम की निगरानी में काम करेगा।
विज्ञापन

पहले लोहारू और बहल क्षेत्र में आग लगने की घटना पर भिवानी जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ी पहुंचने में एक से सवा घंटा लग जाता था, इस अवधि के दौरान नुकसान की संभावना भी बनी रहती थी, कई बार तो आग बुझ जाने के बाद ही दमकल पहुंच पाती थी। ऐसे में लोगों के जानमाल और आर्थिक हानि का जोखिम बना रहता था। मगर अब इन दोनों ही इलाकों के लिए काफी फायदा मिलेगा।
अग्निशमन एवं आपात कालीन सेवाएं विभाग की ओर से लोहारू उपमंडल में एक दमकल की गाड़ी स्थायी रूप से दी गई है। पहले यहां कोई दमकल नहीं थी। भिवानी मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर लोहारू व बहल क्षेत्र में दमकल नहीं होने से आसपास के 72 गांवों में आग की घटना होने पर भिवानी जिला मुख्यालय से ही दमकल आती थी, जिसे पहुंचने में करीब एक से सवा घंटा लगता था। मगर अब लोहारू उपमंडल से आसपास के गांवों में गाड़ी चंद मिनटों में पहुंचेगी।
विज्ञापन

---
भिवानी जिला मुख्यालय पर है छह बड़ी और एक छोटी गाड़ी
लोहारू में तैनात गाड़ी एसडीएम की निगरानी में रहेगी और इस पर छह कर्मचारियों का स्टाफ भी वहां तैनात किया है। भिवानी जिला मुख्यालय के दमकल बेड़े में छह बड़ी और एक छोटी गाड़ी है। इसके अलावा दो बुलेट बाइक भी हैं। जिन पर करीब 26 दमकल कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया हुआ है। इसके अलावा सिवानी उपमंडल में दो दमकल की गाड़ियां हैं। जिन पर 12 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है। बवानीखेड़ा में स्टेशन तो बना हैं, मगर वहां पर अभी तक अलग से दमकल की कोई गाड़ी तैनात नहीं है। यहां पर जिला मुख्यालय से ही दमकल गाड़ी जाती है। बहल क्षेत्र में 29 गांव आते हैं जबकि लोहारू क्षेत्र में करीब 45 से अधिक गांवों का दायरा आता है। जबकि सिवानी क्षेत्र से दमकल की गाड़ी यहां पहुंचने में ंभी घंटे भर का समय लग जाता था। ऐसे में अब दमकल गाड़ी की तैनाती का फायदा इन दोनों ही इलाकों के गांवों को होगा। अधिकतर फसल कटाई के दौरान आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं होती हैं। क्योंकि यहां का रेतीला इलाका गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान तक पहुंच जाता है।
---
डीएमसी भिवानी के निर्देश पर लोहारू उपमंडल अधिकारी के अधीन एक दमकल गाड़ी दी गई है। जिस पर छह कर्मचारियों का स्टाफ भी तैनात किया है। लोहारू उपमंडल पर दमकल होने का फायदा लोहारू और बहल क्षेत्र के गांवों को मिलेगा। पहले भिवानी से ही दमकल गाड़ी सूचना मिलने पर जाती थी।
विज्ञापन

- ताराचंद सैनी, जिला दमकल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें