फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब किसानों को नहीं देना होगा नहरी पानी इस्तेमाल पर टैक्स, सरकार ने किया माफ

Tue, 15 Oct 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में सिंचाई विभाग का कार्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। अब जिले में नहरी पानी का प्रयोग करने वाले किसानों को टैक्स नहीं भरना होगा। जिसके लिए सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। सरकार के इस फैसले से नहरी पानी का प्रयोग करने वाले भिवानी जिले के लगभग 15 हजार से अधिक किसानों को आर्थिक फायदा होगा।
विज्ञापन


दरअसल, नंबरदारों के माध्यम से हर छह माह में सरकार द्वारा किसानों से नहरी पानी का टैक्स भरवाया जाता है। प्रत्येक छह माह में किसानों द्वारा सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाने वाले नहरी पानी का टैक्स (माल) भरा जाता है। जो कि किसानों से प्रति एकड़ के माध्यम से लिया जाता है। साल में यह टैक्स दो बार किसानों द्वारा नंबरदारों को जमा करवाया जाता है। अब सरकार द्वारा यह टैक्स माफ करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सरकार के इस निर्णय से जिले के 15 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। उन्हें हर छह माह में भरा जाने वाला टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

नहरी पानी चोरी पर पहले की तरह ही मिलेगा किसानों को तमान : भले ही नहरी पानी पर टैक्स किसानों के लिए माफ हो गया है। लेकिन नहरी पानी चोरी करने वालों पर पहले की तरह ही सिंचाई विभाग अपना शिकंजा कसता रहेगा। ऐसे किसान जो नहरी पानी चोरी में संलिप्त पाए जाते हैं। उनका तमान भेजा जाएगा। जिसका भुगतान भी सिंचाई भवन मुख्यालय पर कराया जाएगा। हर साल विभाग काफी किसानों से तमान का भुगतान कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें