फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब जयपुर, चूरू और गुरुग्राम के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चंडीगढ़ और दिल्ली के बाद अब भिवानी डिपो ने राजस्थान के जयपुर, चूरू और गुरुग्राम के लिए भी वातानुकूलित बस सेवा शुरू कर दी है। रोडवेज विभाग के भिवानी डिपो को दस वातानुकूलित बस मिली थी, जिसमें लंबी दूरी के पांच रूटों पर दो-दो वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने यात्रियों को लग्जरी बस सेवा की सुविधा देने के मकसद से प्रत्येक डिपो को वातानुकूलित बसों का कोटा दिया है। भिवानी डिपो में दस वातानुकूलित बस दी गई हैं। जिसमें दो बस भिवानी से चंडीगढ़, दो बस भिवानी से दिल्ली, दो बस भिवानी से जयपुर, दो बस भिवानी से चूरू और दो बस भिवानी से गुरुग्राम के लिए रोजाना संचालित की जा रही हैं। सामान्य बसों के साथ दिन में इन बसों का भी शेड्यूल निर्धारित किया है। हालांकि सामान्य बसों से इनका किराया डेढ़ गुना है। वातानुकूलित बसों का सफर यात्रियों के लिए न केवल आरामदायक है, बल्कि एक्सप्रेस सेवा जैसा भी है, क्योंकि ये लोकल स्टॉप पर नहीं रुक रही हैं। जिससे सामान्य बसों से जल्द भी गंतव्य तक लोगों को पहुंचाया जा रहा है।

भिवानी डिपो के कोटे में दस वातानुकूलित बस मिल चुकी हैं। पांच लंबी दूरी के रूटों पर बसों का संचालन किया गया है। ये बस यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं, जिनका फायदा भी मुसाफिरों को मिल रहा है। भिवानी डिपो में लोकल रूटों के अलावा लंबी दूरी के रूटों पर भी हर दस से 15 मिनट के अंतराल में बस सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें