फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब नौ साल बाद समग्र शिक्षा अभियान के सीमेट कार्यालय से सीबीएलयू की होगी विदाई

Fri, 09 Feb 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विश्वविद्यालय स्थापना के साथ ही लगातार पिछले नौ सालों तक 11 विभागों में पीजी कोर्स की 22 कक्षाओं का संचालन करने वाली समग्र शिक्षा विभाग की सीमेट बिल्डिंग से अब सीबीएलयू की विदाई होगी। फिलहाल सीबीएलयू के सीमेट कार्यालय में पोस्टग्रेजुएट के आठ विभागों का संचालन हो रहा है, जिन्हें भी अब 15 फरवरी तक सीमेट बिल्डिंग को खाली कराने का अल्टीमेटम समग्र शिक्षा विभाग से मिल चुका है।
विज्ञापन

इसको लेकर सीबीएलयू ने अब सीमेट कार्यालय से अपना सामान समेटना भी शुरू कर दिया है। वहीं पीजी के आठ विभागों में से दो विभाग पुराने परिसर और छह विभागों को सीबीएलयू के प्रेमनगर स्थित नए परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की स्थापना 2014 में हुई थी। इसके एक साल बाद राजकीय शिक्षण विद्यालय के भवन में जब कक्षाओं का संचालन संभव नहीं हुआ तो पास ही बने समग्र शिक्षा विभाग के सीमेट कार्यालय में कक्षाएं संचालित की जाने लगी। शुरुआत में सीमेट भवन में फार्मेसी विंग के साथ ही सीबीएलयू की 11 विभागों की 22 कक्षाएं लगाई जा रही थीं। इनमें से बी फार्मा, एमफार्मा, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, कक्षाओं को पहले ही नए परिसर में शिफ्ट किया जा चुका है। जबकि सीमेट भवन में फिलहाल अंग्रेजी, एमबीए, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, एमकॉम, वाणिज्य, हिंदी, मनोविज्ञान व सोशल वर्क विभाग की कक्षाएं लग रही हैं।
सीमेट का परिसर फार्मेसी विभाग के नाम किराये पर लिया हुआ है। इस भवन में आठ विभागों की कक्षाओं का संचालन हो रहा है। लेकिन अब समग्र शिक्षा विभाग ने किराये पर लिए भवन को सीबीएलयू से खाली कराने का अल्टीमेटम दे दिया है। सीबीएलयू के सीमेट कार्यालय में लगने वाले पत्रकारिता एवं जन संचार अध्ययन विभाग और अंग्रेजी विभाग को सीबीएलयू के मैन पुराने भवन में स्थानांतरित करने की तैयारी है जबकि जबकि वाणिज्य, एमबीए, मनोविज्ञान, सोशल वर्क, राजनीति विज्ञान, युवा कल्याण, अर्थ शास्त्र विभाग के अलावा डिप्लोमा विभाग को प्रेम नगर स्थित सीबीएलयू के नए परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं सीमेट भवन में विश्वविद्यालय के सामान को भी अब शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


नेक की टीम के निरीक्षण से पहले स्थानांतरण की तैयारी
सीबीएलयू अब सीमेट भवन से इसलिए भी अपने आठ विभागों को यहां से स्थानांतरित कर रहा है कि इस बार नेक की टीम का निरीक्षण नए परिसर में ही कराया जाएगा। नेक की टीम से विश्वविद्यालय की रैंकिंग के अंक तय होते हैं। सीमेट भवन में आठ विभागों के होने से नेक की टीम यहां विश्वविद्यालय के मानकों पर आधारित विद्यार्थियों को ढांचागत सुविधाओं में भी बड़ी अड़चन मानी जा रही हैं। इसी को लेकर भी अब सीबीएलयू के पुराने और नए परिसर में ये कोर्स स्थानांतरित होंगे।


समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से पत्र आया है। इसके बाद एक-एक कर सीमेट कार्यालय से सभी विभागों को स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रेमनगर स्थित सीबीएलयू में तृतीय खंड का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। जिसके बाद सभी कोर्सों को नए परिसर में ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा। फिलहाल सीमेट कार्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पीजी कोर्स के विभागों का संचालन किया जाता रहा था।
विज्ञापन


-डॉ. रितू सिंह, रजिस्ट्रार सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें