फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब ग्रीष्मकालीन अवकाश में घर बैठे भी 20937 विद्यार्थियों की टैबलेट पर चलेंगी उंगलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित राजपूत
विज्ञापन


भिवानी। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश में घर बैठे भी 20937 विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मिले टैबलेट पर उंगलियां चलानी होंगी। स्कूल से उन्हें रोजाना चार घंटे शेड्यूल के हिसाब से विषयवार होमवर्क मिलेगा। शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर स्कूलों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। टीचरों को भी विषयवार होमवर्क कराना होगा।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान घर पर टैबलेट पर होमवर्क करना होगा। विभाग ने तीन घंटे टैबलेट और एक घंटे मैनुअल तरीके से होमवर्क का शेड्यूल निर्धारित किया है। विद्यार्थियों को छुट्टियों में विषयों की बेहतर तैयारी करने के लिए मुख्य विषयों का अध्ययन टैबलेट पर करना होगा। एक घंटा अंग्रेजी, एक घंटा हिंदी और एक घंटा सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई टैबलेट से करनी होगी, जबकि एक घंटे अन्य विषयों की पढ़ाई का शेड्यूल रहेगा। टीचरों को भी होमवर्क के संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल एक जून से 30 जून तक प्रदेशभर के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में एक जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जिन विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से टैबलेट मिले हैं, उन्हें उस पर नियमित रूप से रोजाना होमवर्क भी मिलेगा। इसके लिए विषयवार शिक्षकों को होमवर्क के संबंध में संबंधित सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
- नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।


भिवानी में खंड वार विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट की जानकारी

खंड
टैबलेट

भिवानी-
8266

बवानीखेड़ा-
2460

सिवानी-
2111

लोहारू
-
1838

कैरू-

1949

तोशाम-
3143

बहल-

1170
कुल
20937
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें