फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन : डीसी

Mon, 15 Jul 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त मंदीप कौर ने बताया कि चयनित बच्चों को राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन कर्ता की आयु 31 जुलाई को 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक हो। उनको वर्ष 2025 के जनवरी में आयोजित होने वाले समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बाल पुरस्कार को दो श्रेणियों बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में विभाजित किया गया है। इन दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों श्रेणियों के पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपये की राशि और एक मेडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। इसके उपरांत फाइनल नामों का चयन नेशनल कमेटी करेगी। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, जिला कलेक्टर / जिला मजिस्ट्रेट, पंचायती राज संस्थाएं शामिल हैं।
वहीं सभी केंद्रीय और राज्य स्कूल बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय संगठन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय जन सहयोग और बाल विकास संस्थान, सामाजिक न्याय मंत्रालय, विकलांग विभाग, शिक्षा मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा के सभी राज्य विभाग, युवा मामले मंत्रालय, खेल विभाग, भारतीय खेल प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय, विज्ञान मंत्रालय और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो सहित राष्ट्रीय चयन समिति नामजद कर सकती हैं। नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने और इस संबंध में पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी Awards.Gov.in पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें