फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं, लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया

Sun, 09 Jun 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में मांगों को लेकर दादरी गेट बूस्टर के सामने  रोड के बीच बैठकर नारेबाजी करते लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। दादरी गेट बूस्टिंग स्टेशन की पानी की मोटर पिछले एक पखवाड़े से जली हुई है, जिसकी वजह से करीब नौ कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप है। शनिवार को भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए वार्ड 25 के लोगों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर हनुमान गेट बूस्टर के सामने जाम लगाकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जाम स्थल पर रामगंज मोहल्ला, कुम्हारों का मोहल्ला, नारनौली मोहल्ला, चेजारान ढाणी, सैनीपुरा, सुगलान ढाणी, पतराम गेट, नीम चौक के अलावा रविदास मोहल्ला के क्षेत्रवासी पहुंचे, जिन्होंने पुलिस के बैरिकेडिंग से हाईवे बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति ने की। गुस्साई महिलाओं ने पुलिस बैरिकेडिंग से रास्ता बंद कर वाहन चालकों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान एक दमकल गाड़ी भी जाम में फंस गई। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने निकालने की कोशिश की तो महिलाओं से भी झड़प हुई। बाद में दमकल को रास्ता दिया गया।
जाम की सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीशचंद्र सहित पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्रवासियों को काफी समझा-बुझाकर उनके गुस्से को शांत किया। इस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बूस्टिंग स्टेशन के टैंक भरे जा रहे हैं और टैंक भरने के बाद आगामी एक-दो दिनों में पेयजल समस्या का पूर्ण रूप से समाधान कर दिया जाएगा। इसके अलावा दूषित पेयजल समस्या का भी समाधान किए जाने का आश्वासन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोला। वहीं जाम में सैकड़ों वाहन काफी देर तक फंसे रहे।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि पिछले 15 दिनों से दादरी गेट बूस्टिंग स्टेशन की मोटर जली हुई है। जिसके कारण उक्त क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से उन्हें पेयजल की एक बूंद भी सप्लाई में नहीं आई। लेकिन विभाग के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में घरों में कई-कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि उपायुक्त ने वार्ड नंबर-25 के लिए एक स्पेशल टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए थे, जिसके माध्यम से दिन में कई बार चक्कर लगाकर नागरिकों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाना था, लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा उपायुक्त के आदेशों को भी दरकिनार करते हुए टैंकर को सिर्फ एक या दो बार ही भेजा जाता है, जिसके कारण पानी भरने को लेकर महिलाओं में आपस में झगड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि जब नागरिक पेयजल समस्या से अधिकारियों को अवगत करवाने फोन करते है तो अधिकारी फोन उठाना ठीक नहीं समझते। यहां तक कि विभाग के जेई ताजदीन पिछले 10 दिनों से पार्षदों का भी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जब भी पार्षद फोन करते हैं तो कॉल बैक का मैसेज आता है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या से परेशान नागरिकों ने जाम लगाया है। यदि अब अधिकारियों के आश्वासन अनुसार उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी इससे भी कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होंगे।
इस अवसर पर दिनेशस, दीपक, सुनील, धर्मचंद ठेकेदार, विपिन, सोलंकी, सपन, जुग्नू मेहरा, प्रदीप, विनय कोली, पवन, मीना देवी, राधिका, भतेरी, सरोज जाखड़, गुड्डी देवी, पूनम, बिमला रोहिल्ला, बबली, राजकला, रोशनी, मोनिका, यशवंती, विनोद, सरोज, नीलम, छन्नो, मोनिका मौजूद रहे।

जलघर के टैंकों को भरा जा रहा है। बूस्टिंग स्टेशन की मोटर को ठीक कराकर जल्द से जल्द इलाके की पेयजल आपूर्ति को नियमित कराया जाएगा। पर्याप्त पानी का भंडारण होने पर शहर में कहीं पर भी पानी की कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

-सतीशचंद्र एसडीओ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें