तोशाम। तोशाम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डॉ. अश्वीर सिंह नैन ने बताया कि सोमवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र से पांचवें दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रक्रिया के नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि सोमवार तक तोशाम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी की संख्या एक ही रही है।
रिटर्निंग अधिकारी डॉ. अश्विर सिंह नैन ने कहा कि लघु सचिवालय परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक किए जा रहे हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 12 सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छटनी होगी और 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार अशोक कुमार सहित नामांकन पत्र दाखिल प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
भिवानी निर्वाचन क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने किए नामांकन पत्र दाखिल : महेश कुमार
भिवानी। भिवानी विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एसडीएम एवं भिवानी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी महेश कुमार ने लघु सचिवालय परिसर स्थित तहसीलदार के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र लिए।
रिटर्निंग अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले पवन कुमार पुत्र हरि सिंह ने राष्ट्रीय भागीदारी समाज पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि राजकुमार पुत्र तेलू राम ने सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।