फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निशा और लक्ष्मी ने एशियाई मुक्केबाजी में जीते स्वर्ण पदक

Tue, 07 May 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी बॉक्सिंग क्लब (बीबीसी) की महिला मुक्केबाज निशा गुलेरिया ने 52 किलो और अजीत बॉक्सिंग क्लब
विज्ञापन
भिवानी। अंडर 22 और युवा एशियाई मुक्केबाजी का आयोजन कजाकिस्तान में 27 अप्रैल से आठ मई तक किया जा रहा है। इसमें भिवानी बॉक्सिंग क्लब (बीबीसी) की महिला मुक्केबाज निशा गुलेरिया ने 52 किलो और अजीत बॉक्सिंग क्लब की लक्ष्मी ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

क्लब के मुख्य प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कोच जगदीश सिंह ने बताया कि इस एशियाई मुक्केबाजी में बीबीसी की चार मुक्केबाजों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें से तीन मुक्केबाज फाइनल में पहुंचीं। निशा का मुकाबला सोमवार को हुआ। इसमें निशा ने कजाकिस्तान के मुक्केबाज को 0-5 से हराया है। निशा इससे पहले भी कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। क्लब की दो महिला मुक्केबाजों के मुकाबले मंगलवार को होंगे। बीबीसी के चेयरमैन कमल प्रधान ने इस पदक पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बीबीसी ने अनेक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज दिए हैं, जिनमें से निशा विश्व स्तर की उभरती महिला मुक्केबाज हैं।

कजाकिस्तान में हो रही युवा एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में महिला मुक्केबाज लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण पदक

भिवानी। कजाकिस्तान में 27 अप्रैल से 8 मई तक युवा एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यानगर स्थित अजीत बॉक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाज खिलाड़ी लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

कोच फ्रुटी ने बताया कि क्लब की मुक्केबाज लक्ष्मी ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया की मुक्केबाज को दूसरे राउंड में आरएससी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। लक्ष्मी ने इससे पहले सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की ही मुक्केबाज को 5-0 से हराया था। लक्ष्मी की जीत से क्लब के सभी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

भिवानी बॉक्सिंग क्लब (बीबीसी) की महिला मुक्केबाज निशा गुलेरिया ने 52 किलो और अजीत बॉक्सिंग क्लब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें